फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता विधेयक मुद्दे पर बंटा बॉलीवुड, छह अभिनेत्रियों ने किया विरोध,तो अदनान ने की तारीफ

Tue, 10 Dec 2019 07:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Richa Chadda,amit shah, adnan sami - फोटो : amar ujala
सोमवार को लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित किया गया। इस विधेयक को गृह मंत्री अमित शाह जल्द अब राज्यसभा में पेश करेंगे। नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर देश भर में हर किसी की राय बंटी नजर आ रही है। बहुत से संगठन ने और राजनेताओं ने नागरिकता संशोधन विधेयक की आलोचना की है। वहीं फिल्मी सितारों ने भी सरकार के इस विधेयक की सोशल मीडिया के जरिए जमकर आलोचना की है। 
विज्ञापन

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान

2 of 5
soni razdan and alia bhatt - फोटो : twitter
संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक पास होने पर बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने ट्विटर पर सरकार के इस फैसले की आलोचना की है। सोनी राजदान ने अपने ट्वीट में लिखा-  'यह उस भारत का अंत है, जिसे हम जानते हैं और प्यार करते हैं, या हम में से कई के लिए जो करते हैं।' अभिनेत्री स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अक्सर प्रतिक्रिया देती रहती हैं। नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर भी उन्होंने ट्वीट किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 

 

 
विज्ञापन

ऋचा चड्ढा

3 of 5
Swara Bhaskar and Richa Chadda - फोटो : Social Media
स्वरा ने ट्विटर पर लिखा, '(भारत में...) धर्म नागरिकता का आधार नहीं है। धर्म भेदभाव का आधार नहीं हो सकता। राज्य धर्म के आधार पर फैसला नहीं ले सकता। नागरिकता संशोधन बिल ने मुसलमानों को स्पष्ट रूप से बाहर रखा है..'NRC/CAB प्रोजेक्ट से जिन्ना का पुनर्जन्म हुआ है, हैलो हिन्दू पाकिस्तान!'। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर नागरिकता संशोधन विधेयक को मिले वोटों की तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'भगवान हमारी रक्षा करे।' 
 

 

 

अदनान सामी

4 of 5
adnan sami - फोटो : file photo
वहीं मशहूर गायक अदनान सामी ने नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट कर इस विधेयक का समर्थन और लिखा, 'नागरिकता विधेयक उन धर्मों के लोगों के लिए है, जिनका धर्म आधारित देशों में उत्पीड़न हुआ है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में मुस्लिमों का उनके मजहब के चलते कोई उत्पीड़न नहीं हुआ है। सिर्फ इसलिए क्योंकि वे वहां बहुसंख्यक हैं। मुस्लिम पहले की तरह ही भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं। कानूनी और मुख्य रास्ते से उनका स्वागत है।'
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र संगठनों के राज्यव्यापी बंद

5 of 5
नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
इन सितारों के अलावा गौहर खान और मशहूर निर्देशक ओनिर ने भी नागरिकता संशोधन विधेयक पर अपनी प्रतिक्रिया। आपको बता दें कि असम में नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ दो छात्र संगठनों के राज्यव्यापी बंद के आह्वान के बाद ब्रह्मपुत्र घाटी में जनजीवन ठप है। ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन और नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से बुलाए गए 11 घंटे के बंद का असर बंगाली बहुल बराक घाटी में कुछ खास नहीं रहा। शहर के मालीगांव क्षेत्र में एक सरकारी बस पर पत्थरबाजी हुई और एक स्कूटर को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं आसामी अभिनेता उत्पल दास और अभिनेत्री वर्षा रानी बिस्वास भी इस प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं।

पढ़ें: Bigg Boss 13: टास्क जीतने के लिए हद पार कर गईं ये कंटेस्टेंट, फर्जी झगड़ा करने के बाद किया KISS
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें