फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

83 का दूसरा पोस्टर रिलीज, इंस्टाग्राम पर शाहरुख के हुए 20 मिलियन फॉलोअर्स, पांच खबरें

Sun, 12 Jan 2020 07:51 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
83, मलाइका अरोड़ा, शाहरुख खान - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसे में हम आपको इस पैकेज में बताएंगे पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
83 का दूसरा पोस्टर रिलीज
रणवीर सिंह की आगामी फिल्म 83 का दूसरा पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर को फिल्म के इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है। इस पोस्टर के जरिए क्रिकेटर श्रीकांत का लुक दिखाया गया है। फिल्म में श्रीकांत का किरदार अभिनेता जीवा निभा रहे हैं। इस पोस्टर में जीवा हूबहू श्रीकांत की तरह ही दिखाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
amitabh bachchan - फोटो : social media
पिता को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर परिवार का एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अमिताभ अपने पिता हरिवंश राय बच्चन, मां तेजी बच्चन, पत्नी जया बच्चन के अलावा एक और शख्स के साथ बैठकर बातें करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में अमिताभ ने लिखा है, 'ऐसे पल...हमेशा प्यारे होते हैं और जीए जाते हैं।' गौरतलब है कि अमिताभ कई मौकों पर पिता हरिवंशराय बच्चन को याद करते रहते हैं।
 

 

4 of 6
malaika arora - फोटो : insatgram
सामने आया मलाइका की फिटनेस का राज
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की फिटनेसे के चर्चे तो पूरे बॉलीवुड में हैं। ऐसे में अब उन्होंने खुद ही अपना फिटनेस सीक्रेट साझा किया है। मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका ने अपना डायट प्लान बताया है। इस वीडियो को मलाइका के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
सारा, कार्तिक - फोटो : amar ujala, mumbai
एक बार फिर साथ दिखे सारा-कार्तिक
अभिनेता कार्तिक आर्यन और सारा अली खान इन दिनों कैमरे की नजर में हैं। दोनों जहां भी जाते हैं इन्हें तुरंत कैमरे में कैद कर लिया जाता है। ऐसे में अब एक बार फिर सारा अली खान और कार्तिक आर्यन को एक साथ स्पॉट किया गया है। दोनों निर्माता दिनेश विजन के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुए हैं। गैरतलब है कि हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। जिसके बाद इन्हें साथ में देखना फैन्स के लिए अचंभे से कम नहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shahrukh Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इंस्टाग्राम पर शाहरुख के हुए 20 मिलियन फॉलोअर्स
बॉलीवुड के बादशाह लगता है अब सोशल मीडिया के भी बादशाह बनने वाले हैं। शाहरुख के इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। जबकि वो खुद केवल 6 लोगों को ही फॉलो करते हैं। जिसमें उनकी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना और बेटा आर्यन है। वहीं शाहरुख के 20 मिलियन फॉलोअर्स होने पर उनके फैन्स ने उन्हें बधाई दी है।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें