बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
ranu mondal
- फोटो : social media
रानू मंडल पर भुवन बाम का वीडियो
हाल ही में रानू मंडल फेक मेकअप फोटोज के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई थीं। जिसके बाद उनकी ओर से मेकअप आर्टिस्ट ने कुछ वीडियो शेयर कर हकीकत का खुलासा किया। ऐसे में अब यू-ट्यूब स्टार भुवन बाम ने भी इस मामले पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में भुवन कह रहे हैं, ''हम सब पढ़े लिखे इंसान हैं और हमें पता है कि किसी से कैसे व्यवहार करना है ? जब हम फेमस हो जाएं तो हमें लोगों के सामने कैसे पेश आना है। लेकिन रानू मंडल को इस सबके बारे में नहीं पता है और हम लोगों को यह समझना चाहिए। वो अचानक से स्टार बन गईं और उन्हें वो ग्रूमिंग नहीं मिल पायी, जो उन्हें मिलनी चाहिए थी।'
विज्ञापन
3 of 6
Abhay Deol
- फोटो : twitter
अभय देओल का इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल
बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल सोशल मीडिया पर अपने मजाकिया पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर अभय का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। पोस्ट में अभय के साथ महेश मांजरेकर नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन पर अभय ने लिखा, ''आखिरकार मैंने कर दिखाया, मैं अपने डायरेक्टर के साथ सोया। महेश मांजरेकर के साथ सेट पर, मैं हॉटस्टार हूं।' बता दें कि अभय हॉटस्टार के लिए एक वेब सीरीज शूट कर रहे हैं जिसका निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं।
4 of 6
sunny leone
सनी लियोनी का वीडियो वायरल
सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में सनी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सनी लिोनी अंगूर से भरे टब में टॉपलेस बैठीं सनी मस्ती करती नजर आ रही हैं। उनके वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में सनी ने लिखा, 'बहुत से पागलों वाले कैप्शंस दिमाग में आ रहे हैं।'
विज्ञापन
5 of 6
Kamya Punjabi
- फोटो : instagram
दोबारा शादी करने के लिए तैयार काम्या पंजाबी
टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी दोबारा शादी करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि काम्या लंबे वक्त से शलभ दांग को डेट कर रही हैं। शलभ एक हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। ऐसे में अब काम्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि वो 10 फरवरी को शादी कर रही हैं। काम्या ने लिखा, 'तो मैं अपने फेवरेट शख्स के साथ अपनी फेवरेट तस्वीर शेयर करते हुए अपनी फेवरेट तारीख की जानकारी दे रही हूं। 10 फरवरी 2020, हमें नए सफर और नई शुरुआत के लिए दुआएं दें।'
कमल हासन का हुआ ऑपरेशन
मक्कल निधि मैयम (एमएनएम) के अध्यक्ष एवं अभिनेता कमल हासन के पैर का ऑपरेशन पूरा हो गया है। बता दें कि 2016 में कमल हासन का एक्सीडेंट हो गया था। इस एक्सीडेंट के बाद कमल हासन काफी वक्त तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। इलाज के दौरान कमल हासन के दोनों पैरों की सर्जरी हुई थी। अब सालों बाद कमल हासन इंप्लांट को रिमूव करवाया।