करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर के लिए करीना ने किया वो जो आज तक नहीं किया
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए पहली बार ऑडीशन दिया। इस बात की जानकारी करीना ने खुद दी है। करीना ने बताया कि उन्होंने अपने अब तक के 20 साल के करियर में ऐसा कभी भी नहीं किया है। उन्होंने ये सिर्फ आमिर के लिए किया है। गौरतलब है कि करीना कपूर आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वो अपनी आगामी फिल्म 'गुड न्यूज' के प्रचार में भी व्यस्त हैं।