फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर से लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता बनीं इस हीरोइन को पहचानते हैं आप?

Thu, 26 Dec 2019 06:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अरुंधति रॉय - फोटो : Film History

एक वक्त पर बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहीं और अब लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता अरुंधति रॉय ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एक सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर (एनपीआर) पर विरोध जताया। इस बीच हम दिखाते हैं अरुंधति की एक अनदेखी तस्वीर। 

विज्ञापन

2 of 4
अरुंधति रॉय
अरुंधति रॉय की ये तस्वीर मैसी साहब फिल्म की है। इस तस्वीर को इंडियन हिस्ट्री पिक्स के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। प्रदीप कृष्णन निर्देशित यह फिल्म 1985 में प्रदर्शित हुई थी। राष्ट्रीय पुरस्कारों के साथ-साथ इस फिल्म को देश-विदेश के कई फिल्म समारोहों में सराहा गया था।
विज्ञापन

3 of 4
अरुंधति रॉय

फिल्म में रधुबीर यादव ने अंग्रेज क्लर्क की भूमिका निभाई थी जो कि सैला (अरुंधति रॉय) के प्यार में पड़ जाता है। इसमें उन्होंने एक जनजातीय लड़की का रोल निभाया। बाद में इसी फिल्म के डायरेक्टर से अरुंधति ने शादी कर ली। इन विच एन्नी गिव्स इट दोज वन्स के लिए उन्हें बेस्ट स्क्रीनप्ले का नेशनल अवॉर्ड मिला। हालांकि बाद में उन्होंने टीवी और फिल्म छोड़ किताबें लिखना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

4 of 4
अरुंधती राय - फोटो : PTI

अरुंधति ने 16 की उम्र में घर छोड़ दिया, दिल्ली के एक आर्किटेक्चर स्कूल में पढ़ाई की, गोवा के समुद्री तटों पर केक बेचा, एरोबिक्स सिखाया, एक इंडी फिल्म में काम भी किया और अपना पहला उपन्यास लिखने से पहले पांच साल तक पटकथाएं लिखीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें