फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राधे' से वायरल हुआ सलमान का वीडियो, करीना ने अपने जवाब से जीता दिल, पांच खबरें

Mon, 04 Nov 2019 09:48 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कृति, सलमान और करीना - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
राधे में सलमान की मां का किरदार निभाएंगी जरीना वहाब
सलमान खान की फिल्म राधे का शूट शुरू हो चुका है। सलमान खान ने फिल्म के शूट का एक छोटा सा क्लिप भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फिल्म में दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा जैसे सितारे सलमान के साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट में अब सलमान की मां के किरदार का खुलासा हुआ है। बॉलीवुड हंगामा बेवसाइट की  रिपोर्ट के मुताबिक जरीना वहाब सलमान खान की मां का किरदार फिल्म में निभाएंगी। गौरतलब है कि सलमान अभी 53 साल के हैं, जबकि जरीना की उम्र लगभग 60 साल है। यानि पर्दे पर मां बेटे के किरदार निभाने वाले इन दोनों कलाकारों की उम्रों में सिर्फ 7 साल का अंतर है। 


विज्ञापन

3 of 6
Vardhan Puri - फोटो : social media
अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी का बॉलीवुड डेब्यू
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रहे अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी भी बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। वर्धन ने सोशल मीडिया पर उनकी पहली फिल्म 'ये साली आशिकी' का पोस्टर शेयर किया है। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए वर्धन ने लिखा, 'आशिक भी हूं, कातिल भी हूं, प्यार करने वालों #YehSaaliAashiqui की दुनिया में आने के लिए तैयार हो जाएं। फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज होने जा रहा है।' बता दें कि चिराग रुपरेल निर्देशित फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होगी।

4 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीना का जवाब वायरल
सोशल मीडिया पर करीना कपूर के फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो जाते हैं। ऐसे में करीना का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में करीना से पूछा जा रहा है कि कपूर या खान, वो किसको चुनेंगी? इस सवाल पर करीना कहती हैं, 'मुझे इसमें से किसी को चुनने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मैं करीना कपूर खान हूं। इसीलिए मैं दोनों हूं, मैं भाग्यशाली हूं कि मैं दोनों हूं।'


विज्ञापन

5 of 6
पानीपत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पानीपत के पोस्टर्स
अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सेनन स्टारर फिल्म पानीपत के पोस्टर्स रिलीज हो चुके हैं। फिल्म में सदाशिव राव भाऊ के किरदार में अर्जुन कपूर , पार्वती बाई के किरदार में कृति सेनन और अहमद शाह अब्दाली  के किरदार में संजय दत्त नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस फ़िल्म की कहानी पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जो 14 जनवरी 1761 को मराठाओं और अफ़गानिस्तान के सुल्तान अहमद शाह अब्दाली के बीच पानीपत में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उजड़ा चमन - फोटो : सोशल मीडिया
उजड़ा चमन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सनी सिंह स्टारर फिल्म उजड़ा चमन ने कुल 9.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन 2.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में सनी सिंह के साथ करिश्मा शर्मा और ऐश्वर्या भी है। 

पढ़ें: शोहरत से खत्म हुआ था ये म्यूजिक बैंड, आरडी बर्मन भी इस्तेमाल करते थे इनकी धुनें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें