Rakul Preet Singh
- फोटो : amar ujala, mumbai
रकुल प्रीत करेंगी अजय और सिद्धार्थ के साथ फिर से स्क्रीन शेयर
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह एक बार फिर से अभिनेता अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं। इस फिल्म में रकुल, अजय के अलावा अभिनेता सिद्धार्थ मल्होंत्रा भी होंगे। इस फिल्म को निर्देशक इंद्र कुमार निर्देशित करने जा रहे हैं। ये एक सोशल कॉमेडी फिल्म होगी। गौरतलब है कि रकुल प्रीत सिंह ने साल 2019 में दो फिल्में की हैं, जिनमें से एक 'दे दे प्यार दे' में उन्होंने अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर की थी। तो वहीं हालिया रिलीज फिल्म मरजावां में भी उन्होंने अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट एक खास किरदार निभाया था।