फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया की फ्लॉप फिल्म पर पिता महेश थे खुश, जानें रोहित की लैंबॉर्गिनी की कीमत, पांच खबरें

Thu, 07 Nov 2019 12:54 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आलिया, रोहित और दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Raveena Tandon - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रवीना टंडन का ट्वीट वायरल
कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो लगातार किसी न किसी वजह से सुर्खियों में है। फिल्म में रवीना टंडन के सुपरहिट गाने 'अखियों से गोली मारे' को भी रीमेक किया गया है। ऐसे में रवीना ने इस पर ट्वीट किया है। अभिनेत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह काफी जबरदस्त है, यह शानदार लग रहा है। आप सबको ढेर सारी बधाइयां, मुझे रीमिक्स पसंद आया।'

विज्ञापन

3 of 6
Rohit Shetty
रोहित शेट्टी ने खरीदी लैंबॉर्गिनी उरूस
अपनी फिल्मों में कार के जबरदस्त एक्शन सीन्स दिखाने वाले रोहित शेट्टी के कार कलेक्शन में एक नई कार की एंट्री हुई है। दरअसल रोहित शेट्टी ने हाल ही में लैंबॉर्गिनी उरूस खरीदी है। सोशल मीडिया पर पीली लैंबॉर्गिनी उरूस के साथ रोहित शेट्टी की फोटोज जमकर वायरल हो रही है। बता दें कि इस कार की कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक है। 

4 of 6
टोनी का पोस्टर और विपुल - फोटो : सोशल मीडिया
टोनी के पोस्टर पर बवाल
अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म रुस्तम लिखने वाले विपुल के रावल मुसीबत में हैं। दरअसल विपुल की नई फिल्म टोनी का पोस्टर रिलीज हुआ जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया है। पोस्टर में क्रॉस पर हाथ दिख रहा है जिसको कील से ठोका गया है। ऐसे में क्रिश्चियन समाज की ओर से उन्हें लीगल नोटिस भेजा गया है। इस पूरे विवाद पर  विपुल का कहना है कि वो किसी भी धर्म के लोगों की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते हैं। इसके साथ ही वो फिल्म का पोस्टर भी नहीं हटाएंगे।'
विज्ञापन

5 of 6
Alia and Mahesh Bhatt
शानदार के फ्लॉप होने पर महेश भट्ट ने मनाया था जश्न
आलिया भट्ट ने अपने दमदार अभिनय से हर किसी के दिल में जगह बना ली है। कई हिट फिल्में देने वाली आलिया के खाते में कुछ फ्लॉप फिल्में भी हैं जिसमें शानदार भी शामिल है। इस फिल्म के बारे में आलिया ने बताया कि फिल्म के फ्लॉप होने पर उनके पिता महेश भट्ट ने जश्न मनाया था। महेश का कहना था कि ये अच्छा है कि कई हिट देने के बाद अब आलिया फ्लॉप फिल्मों का सामना करना भी सीख गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
राधे के लिए दिशा का लुक
सलमान खान स्टारर फिल्म राधे में एक बार फिर दिशा उनके साथ नजर आएंगी। फिल्म लगातार सुर्खियों में है। ऐसे में हाल ही में फिल्म का मुहूर्त शॉट रखा गया। इस शॉट के लिए दिशा पाटनी काफी तैयार होकर सेट गईं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी और लिखा, 'हैशटैग राधे, मुहुर्त पूजा।'




पढ़ें: एसिड अटैक सर्वाइवर्स की मदद करनी हो या किसी का लोन चुकाना, ये 5 सेलेब्स चैरिटी करने में हैं एक नंबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें