फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोल हुए परेश, दबंग 3 के कलेक्शन पर सलमान का बयान, दीपिका ने मांगा कार्तिक से गिफ्ट, पांच खबरें

Wed, 25 Dec 2019 12:13 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान, परेश रावल - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
Dabangg 3 - फोटो : Social Media
दबंग के कलेक्शन पर क्या बोले सलमान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान कान की फिल्म दबंग 3 हाल ही में रिलीज हुई थी। लेकिन ये फिल्म सलमान और बाकी टीम की उम्मीदों पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मुताबिक खरी नहीं उतरी। इस पर अब सलमान खान का भी बयान सामने आया है। सलमान ने कहा कि, 'उत्तर भारत में धारा 144 लगाई गई थी और इसकी वजह से कलेक्शन कम हुआ है, लेकिन वो फिल्म देखने के लिए जरूर जाएंगे। मेरा मतलब है पहले उनकी सुरक्षा जरूरी और उसके बाद दबंग-3 आती है। वहीं दूसरे राज्यों में हमनें अच्छा प्रदर्शन किया है।' बता दें कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 20 दिसंबर को रिलीज हुई है। लेकिन फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की।
विज्ञापन

3 of 6
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
परेश रावल के वायरल ट्वीट का फैक्ट चैक
बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व बीजेपी सांसद परेश रावल एक ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को फेक न्यूज करार दिया जा रहा है। दरअसल ट्वीट के मुताबिक भारत से म्यांमार की दूरी 1769 किमी है। लेकिन गृह मंत्रालय के मुताबिक भारत म्यामार के बीच की दूरी 1643 किमी है। इस ट्वीट को कई लोगों ने साझा किया है। परेश के ट्वीट में लिखा है, 'भारत से म्यांमार की दूरी 1769 किमी है और चीन से म्यांमार की दूरी 2 किमी है। इसके बावजूद रोहिंग्या चीन के बजाए भारत क्यों आना चाहते हैं...क्योंकि चाइना में कोई सेक्युलर, बुद्धिजीवी, एंटी नेशनल नहीं हैं, जो रिफ्यूजी रोहिंग्या को समर्थन दें, जैसे भारत में हैं।' बता दें कि ये ट्वीट परेश ने 21 दिसंबर को किया था। इस ट्वीट को लेकर परेश सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं।
 
 

4 of 6
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म बागी 3 से दिशा पटानी का लुक आया सामने
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म बागी 3 में नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म से दिशा का लुक सामने आया है। फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो बागी 3 के सेट का है। वीडियो में दिसा एक वैनिटी वैन में नजर आ रही हैं। दिशा वीडियो में कह रही हैं, 'हाय गाइज, ये टाइम है बागी 3 का।' वीडियो में दिशा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
Sacred Games Season 2 - फोटो : social media
30 बेस्ट इंटरनेशनल टीवी सीरियल में शामिल हुआ सेक्रेड गेम्स
अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाने की सेक्रेड गेम्स द न्यूयॉर्क टाइम्स की 30 बेस्ट इंटरनेशनल टीवी सीरियल में शामिल हुआ। इस लिस्ट में इंडियन टेलीविजन सीरियल में सिर्फ सेक्रेड गेम्स का ही नाम शामिल है। इस लिस्ट में शो 28वें नंबर पर है। गौरतलब है कि 'सेक्रेड गेम्स' इससे पहले इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2019 में बेस्ट ड्रामा सीरीज के लिए भी नामांकित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Deepika Padukone - फोटो : Social Media
दीपिका ने मांगा कार्तिक से तोहफा
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अभिनेता कार्तिक आर्यन से क्रिसमस के मौके पर एक खास तोहफा मांगा है। दरअसल कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वो सांता वाली टोपी लगाए दिखाई दिए। इस फोटो को पोस्ट करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा, 'किस बात का डर, जब सांता यहां हैं। किस-किस को गिफ्ट चाहिए।' इसे देखकर दीपिका खुद को रेक ना सकीं। दीपिका ने पोस्ट पर कमेंट कर कहा, 'मुझे चाहिए, जाकर छपाक देखिए।' गौरतलब है कि दीपिका की फिल्म छपाक सिनेमाघरों में 10 जनवरी को रिलीज होगी। दीपिका इन दिनों इसी फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें