फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल कलाम की बायोपिक से लेकर इस अभिनेता ने ली 100 करोड़ रुपये की फीस, पांच खबरें

Sun, 05 Jan 2020 07:30 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अब्दुल कलाम, हुमा कुरैशी, विजय - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
Paresh Rawal - फोटो : social media
अब्दुल कलाम की बायोपिक में ये अभिनेता निभाएंगे कलाम का किरदार
बॉलीवुड में अब्दुल कलाम की बायोपिक बनने जा रही है। बायोपिक में अभिनेता परेश रावल कलाम साहब का किरदार निभाने वाले हैं। इसकी जानकारी परेश रावल ने खुद ही दी है। परेश ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा कर लिखा, 'मेरे अनुसार वे संत कलाम थे! मैं भाग्यशाली हूं कि उनकी बायोपिक में मैं कलाम साहब का रोल निभाउंगा।' हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन परेश के ट्वीट से माना जा सकता है कि ये किरदार वो ही निभाने वाले हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका ने बताया कैसे रहती हैं नकारात्मकता से दूरी
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज अपना 34वां जन्मदिम मना रही हैं। इस दौरान एक इवेंट में दीपिका ने निगेटिविटी और डिप्रेशन को लेकर अपने विचार रखे हैं। दीपिका ने बताया, 'निगेटिविटी और आलोचना दो अलग चीजें हैं। अगर कोई मेरी आलोचना करता है, तो मैं उसे सकारात्मक तरीके से लेती हूं। अगर उपयोगी होता है, तो उसका सदुपयोग करती हूं। नकारात्मक विचार रखने वालों के साथ मुझे समय बिताना भी पसंद नहीं है। जो लोग दूसरों के बारे में नकारात्मक बातें करते हैं, देश के खिलाफ अनाप-शनाप बोलते हैं या पर्यावरण को लेकर उनकी सोच नकारात्मक होती हैं। ऐसे लोगों से मैं दूरी बनाकर रखती हूं।'

4 of 6
huma qureshi
वेब सीरीज ने बदला हुमा का करियर
बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी को लगता है कि वेब सीरीज ने उनके करियर को पूरी तरह से बदल दिया है। साल 2019 में आई वेब सीरीज 'लैला' के बारे में बात करते हुए हुमा ने बताया, 'यह रोल मेरे करियर में एक गेम चेंजर रहा है। मैं इस अवसर को पाने पर धन्य महसूस करती हूं और आगे अपने काम के लिए इसी तरह पहचाना जाना चाहती हूं। इस सिरीज ने मुझे अपने अभिनय को प्रस्तुत करने के लिए एक बड़ा मंच दिया।' गौरतलब है कि हुमा हॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक जैक स्नाइडर की ‘आर्मी ऑफ द डेड’ में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सैफ, विद्या - फोटो : Social Media
राजनीतिक मुद्दों पर बयान ना देने पर बोले सैफ और विद्या बालन
देश में चल रहे हालातों को लेकर हमेशा कहा जाता है कि कुछ सेलेब्स इन विषयों पर कुछ नहीं कहते। इसे लेकर अभिनेत्री विद्या बालन और अभिनेता सैफ अली खान ने अपनी बात रखी है। विद्या ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि 'पता नहीं लोग एक्टर्स से हर मुद्दे पर बोलने की उम्मीद क्यों रखते हैं। अगर हमें किसी मामले पर कम जानकारी है तो हमने तय किया है कि हम उस बारे में कम बात करेंगे तो दिक्कत क्या है।' वहीं सैफ अली खान का कहना है कि, 'मैं अभी भी राजनीतिक गतिविधियों पर पुख्ता नजरिया बनाने की कोशिश कर रहा हूं। यही वजह है कि मैं अभी इस पर कोई राय रखना जरूरी नहीं समझता। भारत में पॉलिटिकल मुद्दों पर बोलते कुछ है और समझ कुछ और ही लिया जाता है। आप देख सकते हैं कि जिस तरह का माहौल बना हुआ है, ऐसे में अगर आप कुछ भी कहेंगे तो उसका बड़ा प्रभाव पड़ेगा और कुछ लोग इसके मजे भी लेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विजय - फोटो : Social Media
तमिल अभिनेता विजय ने छोड़ा रजनीकांत को पीछे
तमिल इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार बन गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय को 'थलपथी 65' के लिए सन पिक्चर्स ने 100 करोड़ रुपए में साइन किया है। हालांकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले मेगास्टार रजनीकांत सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार थे। उन्होंने पोंगल के मौके पर रिलीज होने जा रही फिल्म 'दरबार' के लिए 90 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। हालांकि इस बात की अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं। अमर उजाला भी इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें