John Abraham
- फोटो : social media
पागलपंती का ट्रेलर आया सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद
आज फिल्म पागलपंती का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला और सौरभ शुक्ला काफी मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और ट्रेलर की तारीफ में एक से एक कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होगी।