फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉन की 'पागलपंती' का ट्रेलर रिलीज, स्मृति इरानी ने एकता कपूर के बेटे को दिया गिफ्ट, पांच खबरें

Tue, 22 Oct 2019 10:04 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
न्यूज कैप्सूल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
John Abraham - फोटो : social media
पागलपंती का ट्रेलर आया सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद
आज फिल्म पागलपंती का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला और सौरभ शुक्ला काफी मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।  फिल्म को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और ट्रेलर की तारीफ में एक से एक कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन

3 of 6
जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
दोस्ताना 2 के सेट से पहली फोटो आई सामने
कार्तिक आर्यन, जान्हवी कपूर और लक्ष्य लालवानी स्टारर दोस्ताना 2 के सेट से पहली तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में लक्ष्य लेटे दिखाए दे रहे हैं, वहीं कार्तिक उनके साथ मस्ती कर रहे हैं जबकि पास में बैठीं जान्हवी अजीबो गरीब एक्सप्रेशन्स दे रही हैं।  बता दें कि फिल्म का निर्देशन कॉलिन डी कुन्हा कर रहे हैं।

4 of 6
vicky kaushal - फोटो : amar ujala
विकी कौशल ने किया 13 किलो वजन कम
फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से हर दिल में अपनी खास जगह बनाने वाले विकी कौशल की अगली फिल्म क्रांतिकारी सरदार ऊधम सिंह के जीवन पर आधारित है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के लिए विकी कौशल ने 13 किलो वजन कम किया है। वहीं विकी की लेटेस्ट फोटोज में आप इस बात का सबूत भी देख सकते हैं।

विज्ञापन

5 of 6
करण प
करण पटेल- अंकिता भार्गव के घर आने वाला है नन्हा मेहमान
करण पटेल और उनकी पत्नी अंकिता भार्गव  के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान दस्तक देने वाला है। एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक करण पटेल के करीबी सूत्र के मुताबिक दोनों ने बच्चे की तैयारियां कर ली हैं और दिसंबर में अंकिता बच्चे को जन्म दे सकती हैं। गौरतलब है कि पिछले साल किन्हीं वजहों से अंकिता का मिसकैरिज हुआ था। जिसका बाद इस बार कपल हर बात का ध्यान रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Smriti Irani, Ekta Kapoor - फोटो : social media
स्मृति ईरानी ने दिया एकता कपूर के बेटे को खास तोहफा
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रोड्यूसर एकता कपूर  एक दूसरे के काफी करीब हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे को वक्त देते नजर आती हैं। ऐसे में अब स्मृति का एक वीडियो सामने आया है, वीडियो में स्मृति एकता के बेटे रवि के साथ वक्त बिताते नजर आ रही हैं। वीडियो को एकता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में स्मृति एकता के बेटे रवि को कविता और कहानी सुना रही हैं।  एकता ने इस वीडियो को 'मौसी ड्यूटी' कैप्शन दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें