फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएफ 2 के फर्स्ट लुक से लेकर दूसरी बार पिता बने आतिफ असलम, पांच खबरें

Sun, 22 Dec 2019 04:58 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
केजीएफ 2, आतिफ असलम - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
Anurag Kashyap - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अनुराग कश्यप सुनाएंगे क्राइम स्टोरीज
मशहूर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप अब क्राइम स्टोरीज सुनाएंगे। दरअसल अनुराग कश्यप ने ऑडियो स्टोरीज सुनाने वाले प्लेटफॉर्म ऑडिबल सुनो के थ्रिलर फैक्ट्री बोर्ड को ज्वाइन किया। जिसके जरिए अनुराग कश्यप ऑडिबल सुनो के थ्रिलर फैक्ट्री शो के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी संभालने वाले हैं। अनुराग लोगों को मनोहर कहानियां और क्राइम बेस्ड स्टोरीज वाले नॉवेल पढ़कर सुनाएंगे। बता दें कि थ्रिलर फैक्ट्री शो में छोटे शहरों की क्राइम बेस्ड कहानियों को जगह दी जाएगी। इन कहानियों को नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तब्बू जैसे बड़े कलाकार अपनी आवाज देंगे।
विज्ञापन

3 of 6
Sanjay Dutt - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
संजय दत्त ने साझा किया केजीएफ-2 का फर्स्ट लुक साझा
साउथ इंडियन एक्टर यश की फिल्म 'केजीएफः 2' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। इसे अभिनेता संजय दत्त ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इस पोस्टर में यश को ब्लू शर्ट और ब्लैक पैंट पहने हुए दिखाया गया है और वह कुछ वर्कर्स को खींच रहे हैं। संजय दत्त ने उसके साथ कैप्शन में लिखा, 'एंपायर को दोबारा बनाना आसान नहीं होता है। 'केजीएफः चैप्टर 2' का पहला लुक।'
 

4 of 6
deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका ने लिया फोटोग्राफर का फोन
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक फोटोग्राफर का फोन ले लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो शेयर किया है सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने। इस वीडियो में दीपिका एक फोटोग्राफर का फोन लेकर उसे देखती नजर आ रही हैं। दीपिका को ये फोन पसंद आया तो उन्होंने पूछा मैं यूज कर सकती हूं क्या इसे? इसपर फोटोग्राफर उनसे कहता है कि रख लीजिए। आपका बर्थडे गिफ्ट हो गया ये। फोटोग्राफर का जवाब सुनकर दीपिका उन्हें फोन वापस कर देती हैं और हंस देती हैं। गौरतलब है कि ये कोई पहला वीडियो नहीं है जिसमें दीपिका फोटोग्राफर्स के साथ मस्ती कर रही हैं। उनके इस तरह के कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
aarav kumar with akshay - फोटो : file photo
बेटे आरव की इस बात से खुश हुए अक्षय
अक्षय कुमार इन दिनों अपने बेटे आरव से काफी खुश हैं। अपनी आगामी फिल्म 'गुड न्यूज' के प्रमोशन्स के दौरान एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया कि, इस साल उनके लिए सबसे ज्यादा खुशी का पल तब था जब उन्होंने अपने बेटे आरव के स्कूल के मार्क्स देखे थे। इस बार आरव के मार्क्स पिछली बार से ज्यादा थे। वहीं अक्षय ने ये भी बताया कि उनके लिए इस साल का सबसे दुखी दिन वो था जब डिंपल कपाड़िया की मां का निधन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
atif-aslam
आतिफ असलम दूसरी बार बने पिता
पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम की पत्नी ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। आतिफ ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बच्चे की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में आतिफ ने लिखा, 'हमारा नया अलहमदुलिल्लाह आ चुका है। मां-बच्चा दोनों ठीक हैं। हमें दुआओं में रखना और माशाअल्लाह कहना मत भूलना।' बता दें कि आतिफ और सारा के पहले बेटे अहद का जन्म साल 2014 में हुआ था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें