फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हाउज द जोश बनी डिश' तो आज के दिन ही रिलीज हुई थीं ये तीन सुपरहिट फिल्में, पांच खबरें

Sat, 19 Oct 2019 04:55 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
न्यूज कैप्सूल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल ने रीक्रिएट किया डीडीएलजे का सीन
शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को 24 साल पूरे हो गए है। 24 साल के बाद भी आज भी फिल्म लाखों- करोड़ों लोगों की पसंदीदा फिल्म है। फिल्म के 24 साल पूरे होने पर काजोल ने फिल्म के एक सीन की रीक्रिएट करते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया है।काजोल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा- 'DDLJ के 24 साल हो जाने के बाद, आज भी चश्मा लगाए अजीब जगहों पर पढ़ रही हूं।'
 
विज्ञापन

3 of 6
Badhaai Ho
'बधाई हो' को पूरा हुआ एक साल
आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म बधाई हो को एक साल पूरा हो गया है। फिल्म न सिर्फ दर्शकों के दिल में जगह बनाई है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया था। ऐसे में आयुष्मान ने कहा-  बधाई हो मेरी पहली फिल्म है जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी। ये फिल्म हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी। मुझे लगता है कि मैंने एक ऐसी फिल्म में काम किया है जिसके बारे में समाज में खुलकर बात नहीं होती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक मध्यम वर्गीय परिवार डील करता है जब एक मीडिल एज महिला प्रेग्नेंट हो जाती है।'

 

4 of 6
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर ने शेयर किया थ्रोबैक फोटो
फिल्मों से दूर करिश्मा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए अपने फोटोज शेयर करती रहती है। वहीं फैंस भी उनके फोटोज को काफी पसंद करते हैं। लेकिन इस बार करिश्मा ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया है। फोटो 90's के वक्त का है। इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। करिश्मा ने इस फोटो को कैप्शन दिया- क्या सच में मैं ये हूं।'
 
विज्ञापन

5 of 6
uri - फोटो : instagram
डिश बन गई 'हाउज द जोश'
सोशल मीडिया पर विकी कौशल ने हाल ही में एक फोटो शेयर किया। ये फोटो एक मेन्यू कार्ड है, जिसमें एक डिश का नाम '(हाउज) द जोश' है। फोटो को विकी ने कैप्शन देते हुए लिखा- अब ये एक डिश है। वहीं विकी ने अपने इस पोस्ट में आदित्या धर को भी टैग किया है। बता दें कि आदित्या ने ही फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक को निर्देशित किया है। वहीं फिल्म का डायलॉग हाउज द जोश, सभी की जुबां पर चढ़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
student of the year
स्टूडेंट ऑफ द ईयर को पूरे हुए सात साल
करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर आज से सात साल पहले रिलीज हुई थी। फिल्म से वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म एक कॉलेज ड्रामा थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 2012 में रिलीज हुई फिल्म का एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा- आज से सात साल पहले मैंने एक फिल्म और एक परिवार बनाया था। एक ऐसा परिवार जिसे मैं गर्व से अपना कह सकता हूं। आज भी इस फिल्म को बेइंतहा प्यार से देखता हूं।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें