फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं वो शख्स जिसके रहते सलमान को कोई छू नहीं सकता, MP चुनाव में बने 'शिवसैनिक'

Sat, 19 Oct 2019 04:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Salman, Shera and Aditya Thackeray - फोटो : twitter
सलमान खान (Salman Khan) के बॉडीगार्ड शेरा (Shera) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना ज्वाइन कर ली। इस मौके पर शिवसेना अक्ष्यक्ष उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे मौजूद रहे। शेरा मातोश्री निवास पर पहुंचे थे, जहां उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। शेरा के शिवसेना का हिस्सा बनने की खबर सोशल मीडिया पर दी गई। महाराष्ट्र चुनाव से पहले सलमान खान के बॉडीगार्ड का शिवसेना में शामिल होना अपने आप में बड़ी बात है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शेरा शिवसेना की तरफ से इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं। शेरा पिछले 20 सालों से सलमान के बॉडीगार्ड हैं। सलमान भी उन्हें अपने परिवार से कम नहीं मानते। जानिए शेरा से जुड़ी कुछ बातें। 
विज्ञापन

2 of 8
Shera and Aditya Thackeray - फोटो : twitter
शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। शेरा के पिता मुंबई में गाड़ियां रिपेयर करने का वर्कशॉप चलाते थे। उनके पिता उन्हें प्यार से शेरा बुलाते थे। शुरुआत में शेरा कुछ सितारों के साथ हॉलीवुड फिल्मों की भारत में शूटिंग के दौरान उनके बॉडीगार्ड बने। 1995 में सोहेल खान ने सलमान के विदेशी दौरे के लिए शेरा की कंपनी की सर्विस मांगी। बाद में सोहेल ने शेरा से पूछा- 'भाई के साथ हमेशा रहोगे?'
विज्ञापन

3 of 8
shera - फोटो : social media
एक बार सोहेल ने शेरा को ऑफिस बुलाया था क्योंकि सलमान खान को बाहर के शोज के लिए सिक्योरिटी चाहिए थी तब वह सोहेल खान से मिले तो उन्होंने शेरा से कहा कि 'तू ही सलमान भाई के साथ बाहर शोज पर सिक्योरिटी के लिए जाया करेगा।' जिसके बाद शेरा ने सलमान को हां कह दिया। शेरा की सर्विस से खुश होकर सलमान ने हमेशा के लिए उन्हें अपना बॉडीगार्ड बना लिया। इसके बाद से वह खान परिवार के सदस्य जैसे ही हैं। 

4 of 8
salman khan with shera - फोटो : social media
एक वेबसाइट के मुताबिक, सिक्योरिटी देने के बदले शेरा साल के करीब दो करोड़ लेते हैं यानी बतौर फीस उन्हें करीब 16 लाख महीने के मिलते हैं। सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाले शेरा को बचपन से बॉडी बिल्डिंग का शौक रहा। यही कारण है कि वह 1987 में जूनियर मिस्टर मुंबई और इसके अगले साल जूनियर वर्ग में मिस्टर महाराष्ट्र चुने गए।
विज्ञापन

5 of 8
Uddhav Thackeray and Shera - फोटो : twitter
शेरा की मानें तो वह सलमान की हिफाजत एक दोस्त की तरह करते हैं। शेरा मुंबई में सलमान के पड़ोस में रहते थे। सलमान के कहने पर शेरा ने अपनी इवेंट कंपनी विजक्रॉफ्ट भी खोली है। साथ ही उनकी एक अन्य कंपनी 'टाइगर सिक्योरिटी' भी है, जो लोगों को सुरक्षा मुहैया कराती है। 
विज्ञापन

6 of 8
shera salman - फोटो : file photo
शेरा सलमान को 'भाई' कहकर ही बुलाते हैं। इतना ही नहीं, शेरा उन्हें 'मालिक' भी कहते हैं। शेरा के मुताबिक, 'मालिक' ही मेरे लिए सब कुछ हैं। मैं उनके लिए अपनी जिंदगी भी दांव पर लगा सकता हूं। वह मेरे भगवान हैं। मैं सलमान भाई की फैमिली का हिस्सा हूं, मैं उनको बहुत प्यार करता हूं। मैं पिछले 20 साल से भाई के साथ हूं वह बहुत बड़े इंसान हैं। एक बार में ही सामने वाले को पहचान जाते हैं।'
विज्ञापन

7 of 8
shera - फोटो : social media
सलमान को जहां पहुंचना होता है, शेरा उस जगह का एक दिन पहले ही जायजा ले लेते हैं। कई बार उन्हें भीड़ हटाने के लिए कई  किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा है। एक बार तो शेरा को रास्ता क्लियर करवाने के लिए कार से उतरकर आठ किलोमीटर पैदल चलना पड़ा था। शेरा का कहना है कि 'भाई के जैसी फैन फॉलोइंग मैंने आज तक किसी की नहीं देखी। सलमान भाई ने हमेशा हमसे कहा है कि भीड़ में कोई भी हो उसे चोट नहीं लगनी चाहिए। भाई का चैरिटी और फैमिली के लिए प्यार बहुत ही उम्दा है।'
विज्ञापन

8 of 8
shera - फोटो : social media
बता दें कि सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म सुल्तान में शेरा के बेटे टाइगर ने भी काम किया है। टाइगर इस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। वहीं शेरा खुद भी बॉडीगार्ड फिल्म के टाइटल ट्रैक में नजर आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें- जब उड़ी थी सनी देओल और डिंपल की शादी की अफवाह, विदेश में हाथ पकड़े हुए थे स्पॉट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें