फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड पर अक्षय का तंज, 'पति पत्नी और वो' और पानीपत का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, पांच खबरें

Sat, 07 Dec 2019 01:28 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पति पत्नी और वो, अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
पति पत्नी और वो, पानीपत - फोटो : Social Media
पानीपत और पति पत्नी और वो पहले दिन का कलेक्शन
शुक्रवार को सिनेमाघरों में दो फिल्में रिलीज हुईं। पहली कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर पति पत्नी और वो। इसके साथ ही दूसरी फिल्म रिलीज हुई अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त स्टारर पानीपत। फिल्म पानीपत रिलीज के पहले दिन कुछ खास नहीं कर पाई और 3.75 करोड़ की कमाई की। वहीं फिल्म पति पत्नी और वो ने फिल्म पानीपत को पछाड़ते हुए 9.10 करोड़ की कमाई की है। 
विज्ञापन

3 of 6
Deepika Padukone - फोटो : instagram
इस तस्वीर में दीपिका को पहचानना मुश्किल
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री में से एक हैं। लेकिन फिलहाल उनकी एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें आपके लिए उन्हें पहचान पाना मुश्किल होगा। इस तस्वीर में करीना कपूर खान, जॉन अब्राहम और मोना सिंह भी मौजूद हैं। ये तब की है जब दीपिका मॉडलिंग किया करती थीं। तस्वीर में दीपिका मोना सिंह और चेतन भगत के बीच में खड़ी हैं।
 

4 of 6
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी ने की नाइट पेट्रोलिंग टीम से मुलाकात
अभिनेत्री रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मर्दानी-2 के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में रानी ने मुंबई में नाइट पेट्रोलिंग टीम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 12 घंटे के काम की बारीकियों के बारे में जाना। नाइट पेट्रोलिंग टीम के साथ रानी की तस्वीर यशराज फिल्म्स ने अपेन आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की है। 
विज्ञापन

5 of 6
sapna bhavnani
सपना भवनानी ने कसा सलमान खान पर तंज
हैदराबाद रेप और मर्डर केस में पुलिस ने चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं देखने को मिस रही हैं। ऐसे में इस केस की आड़ में हेयर स्टाइलिस्ट और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सपना भवनानी ने अभिनेता सलमान खान पर तंज कसा है। सपना ने एक ट्वीट में लिखा, 'अक्षय को भूल जाओ सिर्फ चुलबुल पांडे ही इस तरह का रोल निभा सकता है'। बता दें कि सपना और सलमान के बीच बिग बॉस के समय से ही काफी गहमा गहमी रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Akshay Kumar - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेताओं पर अक्षय कुमार का तंज
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार हाल ही में एक ईवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने कई सारी बातें साझा की। अक्षय ने इस दौरान कहा कि, 'मैं उस तरह का एक्टर नहीं हूं, जो 2 महीने तक होटल में पड़ा रहे और किरदार में पूरी तरह घुस जाए। मैं यह नहीं कर सकता। यह सिर्फ एक्टिंग है। पता नहीं लोग इतना लोड क्यों लेते हैं।' अक्षय ने इस तरह से फिल्म इंडस्ट्री के कई एक्टर्स पर तंज कसा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें