फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय ने करीना के साथ किया प्रैंक, इस अभिनेता को अपनी बायोपिक में चाहते हैं सौरव गांगुली, पांच खबरें

Tue, 03 Dec 2019 01:21 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय, करीना, सौरव गांगुली - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
Ishaan Khattar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तब्बू के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे ईशान खट्टर
बॉलीवुड अभिनेता और शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर ने फिल्म 'धड़क' से लगों के दिल में जगह बना ली थी। और अब जल्द ही ईशान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'अ सूटेबल बॉय' का फर्स्ट शेयर किया है। इसमें तस्वीर में ईशान के साथ अभिनेत्री तब्बू भी दिखाई दे रही हैं। दोनों एक झूले पर बैठकर एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media
तानाजी का गाना 'शंकरा के' हुआ रिलीज
अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का गाना शंकरा रिलीज हो गया है। इस गाने में अजय देवगन और सैफ अली खान को दर्शाया गया है। इस गाने को कोरियोग्राफ किया है गणेश आचार्य ने। इसके अलावा गाने को मेहुल व्यास ने गाया है। बता दें कि ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलजी होगी।

4 of 6
फाइल फोटो
अक्षय ने की करीना के साथ मस्ती
अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म गुड न्यूज में साथ नजर आने वाले हैं। रिलीज से पहले फिल्म के सेट से मस्ती भरा वीडियो सामने आया है। जिसमें अक्षय करीना के साथ एक प्रैंक करते नजर आ रहे हैं। जिसपर करीना का रिएक्शन भी देखने लायक है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
hritik
अपनी बायोपिक में इस अभिनेता को देखना चाहते हैं 'दादा'
बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान सौरव गांगुली ने हाल ही में एक इच्छा जाहिर की है। सौरव ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'अगर मेरी बायोपिक बनती है तो मैं ऋतिक रोशन को खुद के किरदार में देखना पसंद करूंगा क्योंकि मैं उन्हें काफी पसंद करता हूं।' बता दें कि हाल ही में ऋतिक की फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tapsee pannu
तापसी पन्नू ने ऐसे मनाया मिताली राज का जन्मदिन
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी मिताली दोराई राज का जन्मदिन मनाया। तापसी ने मिताली को जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही उनका बर्थडे सेलिब्रेट भी किया। जिसकी तस्वीरें तापसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ तापसी ने कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे कैप्टन मिताली राज, इस जन्मदिन मुझे नहीं पता मैं आपको क्या गिफ्ट दे सकती हूं, लेकिन एक वादा मैं आपसे करती हूं कि पर्दे पर आप मेरे रूप में खुद को देखकर गर्व महसूस करेंगी।' बता दें कि तापसी पन्नू मिताली राज पर बनने जा रही फिल्म में उनका किरदार निभाने जा रही हैं। इस फिल्म को फिल्म 'रईस' के निर्देशक राहुल ढोलकिया निर्देशित कर रहे हैं।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें