अपनी बायोपिक में इस अभिनेता को देखना चाहते हैं 'दादा'
बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान सौरव गांगुली ने हाल ही में एक इच्छा जाहिर की है। सौरव ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'अगर मेरी बायोपिक बनती है तो मैं ऋतिक रोशन को खुद के किरदार में देखना पसंद करूंगा क्योंकि मैं उन्हें काफी पसंद करता हूं।' बता दें कि हाल ही में ऋतिक की फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।