फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Songs: 'किसिक' से लेकर 'आई नहीं' तक न्यू ईयर चार्टबस्टर सॉन्ग में शामिल, गानों की लिस्ट है हाई-फाई

Wed, 27 Nov 2024 04:06 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

New Year Songs: नए साल आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में न्यू ईयर पार्टी के लिए इस साल के कई गाने चार्टबस्टर सॉन्ग लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। इन सभी गानों को प्रशंसकों ने बेहद पसंद किया। इस लिस्ट में किसिक, नैन मटक्का और आई नहीं जैसे कई गाने शामिल हो चुके हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
इस साल के चार्टबस्टर सॉन्ग - फोटो : इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया
यह साल जाते-जाते कई ब्लॉकबस्टर फिल्में और बेहतरीन गाने देकर जाएगा। हाल ही में रिलीज हुआ पुष्पा 2 का गाना किसिक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। तो वहीं स्त्री 2 का गाना 'आई नहीं' भी सभी का मन बहलाया। नैन मटक्का के अलावा न्यू ईयर चार्टबस्टर सॉन्ग लिस्ट में और भी गाने शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
किसिक - फोटो : एक्स -sreeleela14
किसिक
अल्लू अर्जुन ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पुष्पा 2: द रूल के गाने किसिक के रिलीज होने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। किसिक गाने के हिंदी लिरिक्स सुनने के बाद फैंस को यह गाना बेहद पसंद आया, तो कुछ नेटिजन्स को नापसंद भी रहा। किसिक गाने में अल्लू अर्जुन के साथ श्रीलीला का धमाकेदार डांस हर किसी को पसंद आया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
नैन मटक्का - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
नैन मटक्का
बेबी जॉन का गाना 'नैन मटक्का' रिलीज होते ही इस साल के चार्टबस्टर सॉन्ग लिस्ट में शामिल हो गया। नए साल की पार्टी में प्रशसंकों के लिए वरुण धवन और कीर्ति सुरेश का जबर्दस्त गाना नैन मटक्का और भी धमाल मचा देगा। इस गानें में वरुण और कीर्ति के डांस मूव्स देखकर आप खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे। गानें की खास बात ये भी है कि इसे फेमस पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने गाया है।
 

4 of 5
आई नहीं - फोटो : सोशल मीडिया
आई नहीं
स्त्री 2 का गाना 'आई नहीं' आते ही इस साल के चार्टबस्टर सॉन्ग की लिस्ट में शुमार हो चुका है। इस गाने में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के हुक स्टेप्स प्रशंसकों के बीच काफी प्रसिद्ध हुए। इसके अलावा फिल्म का यह गाना लोगों की जुबां पर आज भी चढ़ा हुआ है। नए साल की पार्टी में यह गाना भी धूम मचा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : सोशल मीडिया
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया फिल्म का टाइटल ट्रैक हर किसी को पसंद आया। इस फिल्म में शाहिद के साथ कृति सेनन की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई। फिल्म का गाना 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के हुक स्टेप्स प्रशंसकों को बेहद पसंद आए। फिल्म में कहानी के साथ गाने पर भी खूब ध्यान दिया गया है।
Nagarjuna: नागा-शोभिता की होगी 4 दिसंबर को इंटिमेट वेडिंग? नागार्जुन ने किया खुलासा, अखिल 2025 में करेंगे शादी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें