कई नामी अभिनेत्रियां आज फिल्मों में मां के किरदार निभाती हैं लेकिन ऐसा भी हुआ है कि कभी-कभी उन्होंने मां के किरदार निभाने से इंकार कर दिया। जानिए, ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अलग-अलग कारणों से नहीं निभाए मां के किरदार।
हाल ही में मल्लिका शेरावत ने फिल्म रॉयल में ईशान खट्टर की मां की भूमिका निभाने से इंकार कर दिया है। मल्लिका के अलावा भी कई अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने अपने करियर में मां के किरदार निभाने से इंकार किया है। इसके पीछे अलग अलग तरह की वजहें जिम्मेदार रहीं। जानिए ऐसी ही चार अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने मां के किरदार निभाने से कर दिया इंकार।
विज्ञापन
2 of 5
ऋचा चड्ढा
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऋचा चड्ढा
एक इंटरव्यू में कुछ साल पहले ऋचा चड्ढा ने बताया था कि वह जब बॉलीवुड बिल्कुल नई थी तब एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें ऋतिक की मां का रोल ऑफर किया था। उस समय ऋचा चड्ढा की उम्र लगभग 21 साल रही होगी। इतनी कम उम्र में उन्हें किसी फिल्म में ऋतिक की मां बनना ठीक नहीं लगा। ऐसे में उन्होंने इस रोल को करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
फ्लोरा सैनी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@florasaini
फ्लोरा सैनी
फ्लोरा सैनी ने 2018 में फिल्म 'स्त्री' में स्त्री के किरदार को निभाया था। लेकिन वह 'स्त्री 2' में नजर नहीं आईं। इसकी वजह यह रही कि फ्लोरा फिल्म में श्रद्धा कपूर की मां की भूमिका नहीं निभाना चाहती थीं। एक इंटरव्यू में फ्लोरा कहती हैं, ‘ स्त्री 2 में स्त्री का किरदार अंत में आता है। साथ ही इसमें उसे श्रद्धा कपूर की मां बताया जाता है। मैं अभी अपने करियर में मां का रोल नहीं करना चाहती हूं। इसलिए मैंने फिल्म नहीं की।'
4 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : इंस्टाग्राम
माधुरी दीक्षित
माधुरी ने वैसे तो फिल्मों में मां के किरदार किए हैं लेकिन एक फिल्म में उन्होंने सोनम कपूर की मां का किरदार करने से इंकार कर दिया था। दरअसल, उन्हें अपना किरदार फिल्म में पसंद नहीं आया इस कारण उन्होंने फिल्म करने से इंकार कर दिया।
काजोल
फिल्म ‘गदर’ में जो रोल अमीषा पटेल ने निभाया था वह पहले काजोल को ऑफर हुआ था। उन्होंने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया। काजोल ने उस समय बताया था कि यह रोल उनके स्टाइल का नहीं है। जबकि फिल्म में यह एक दमदार किरदार था। बाद में यह अटकलें लगाई गईं कि काजोल को फिल्म में मां का किरदार उस समय नहीं करना था इसलिए उन्होंने यह रोल करने से मना कर दिया।