फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangubai Kathiawadi:देखें नए पोस्टर में आलिया का दमदार लुक, 25 फरवरी को आ रही है 'गंगूबाई काठियावाड़ी'

Wed, 02 Feb 2022 01:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : Instagram
आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इसके साथ ही ट्रेलर रिलीज की जानकारी भी दी गई है। गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर 4 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। बता दें, पिछले साल भी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। संजय लीला भंसाली की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज डेट कई बार टलने के बाद आखिरकार इसी महीने 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 4
Gangubai Kathiawadi - फोटो : Instagram
फिल्म का नया पोस्ट साझा करते हुए आलिया ने लिखा- आ रही है गंगू...ट्रेलर 4 फरवरी को रिलीज होगा। फिल्म के पोस्टर में आलिया बिस्तर पर बैठी हुई हैं। सफेद रंग की साड़ी, आखों में मोटा-मोटा काजल और बड़ी सी बिंदी लगाए आलिया का अवतार काफी दमदार नजर आ रहा है

विज्ञापन

3 of 4
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : Pen Movies
लेडी डॉन के किरदार में आलिया
इस फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं। आलिया फिल्मों में दमदार किरदार निभाती हैं, लेकिन पहली बार वो डॉन के किरदार में नजर आने वाली हैं। काफी पहले इस फिल्म का पहला ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। हालांकि इसका ट्रेलर फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया था। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी किताब 'द माफिया क्वीन ऑफ मुंबई' पर आधारित है। इस किताब को हुसैन जैदी ने लिखा है।
विज्ञापन

4 of 4
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
18 फरवरी को रिलीज होने वाली थी फिल्म
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही गंगूबाई काठियावाड़ी काफी लंबे समय से चर्चा में है। बता दें कि फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट और फिल्म के दूसरे स्टार कास्ट को कोरोना हो गया था और इसके कारण भी फिल्म की शूटिंग पूरा होने में वक्त लग गया। पिछले साल नवंबर में फिल्म की रिलीज डेट 18 फरवरी 2022 तय की गई थी, हालांकि कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए इसकी रिलीज डेट डाल दी गई। हालांकि अब ये फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें