फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया घर: सलमान खान ने बांद्रा में किराए पर लिया फ्लैट, हर महीने चुकाएंगे 8.25 लाख रुपये का रेंट

Tue, 19 Oct 2021 03:46 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के भाईजान सुपरस्टार सलमान खान इंडस्ट्री में अपनी सफल फिल्मों के साथ ही सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में से एक है। सलमान फिल्मों के अलावा विभिन्न ब्रांड के विज्ञापन और अन्य प्रोजक्ट जैसे बिग बॉस आदि के लिए भी मोटी रकम लेते हैं। मुंबई में कई संपत्तियों के मालिक होने के बावजूद अभिनेता अपने परिवार के साथ बांद्रा के लोकप्रिय गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहना पसंद करते हैं।

अब सलमान खान ने हाल ही में अपने बांद्रा वाले घर के पास एक डुप्लेक्स के लिए रेंट एग्रिमेंट फाइनल किया है। जानकारी के लिए मुताबिक एक्टर हर महीने इस अपार्टमेंट के लिए 8.25 लाख रुपये किराया देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अपार्टमेंट बांद्रा के मकबा हाइट्स के 17वें और 18वें फ्लोर पर है। इस प्रॉपर्टी के मालिक बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी हैं। 2,265 वर्ग फीट की इस प्रॉपर्टी को सलमान खान ने 11 महीने के लिए किराए पर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डुप्लेक्स कथित तौर पर सलमान खान की फर्म के लिए काम करने वाले लेखक के पैड के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट का बात करें तो हाल ही सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म 'अंतिमः द फाइनल ट्रूथ' की रिलीज डेट की घोषणा की थी। महेश मांजरेकर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अगले महीने 26 नवंबर को रिलीज होगी। 

विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा भी नजर आएंगे। फिल्म में सलमान खान एक पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगे, वहीं आयुष शर्मा गैंगस्टर के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म 'अंतिमः द फाइनल ट्रूथ' बॉक्स ऑफिस पर जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' से टकराएगी।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'अंतिमः द फाइनल ट्रूथ' के अलावा सलमान टाइगर 3 में कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा सलमान खान के पास फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' और 'किक 2' जैसे प्रोजेक्ट्स भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही सलमान, शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में कैमियो रोल करते भी दिखाई देंगे। इन फिल्मों के अलावा अभिनेता अपने अन्य प्रोजेक्ट में भी काफी व्यस्त है। वह फिलहाल टेलीविजन के लोकप्रिय विवादास्पद रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन को भी होस्ट कर रहे हैं। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें