खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह
- फोटो : social media
अक्षरा और खेसारी की केमिस्ट्री
दरअसल अक्षरा-खेसारी की जोड़ी एक और धमाकेदार गाना लेकर हाजिर हो गई है। सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज खुद खेसारी लाल ने फैंस के साथ साझा की है। यह एक रोमांटिक सॉन्ग है, जिसमें खेसारी लाल के साथ अक्षरा सिंह रोमांस का तड़का लगाती दिख रहीं हैं। इस जोड़ी को दर्शकों ने पहले भी खूब प्यार दिया है, और इस बार भी इनके फैंस को इनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। इस गाने से पहले खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह ‘पानी पानी’ और ‘ड्रीम में एंट्री’ जैसे गानों में भी एक साथ नजर आ चुके हैं।