यश चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
'द रोमांटिक्स' में बॉलीवुड की तकरीबन 35 हस्तियां शामिल होंगी। इस चार पार्ट्स की सीरीज के ट्रेलर को 1 फरवरी को 190 देशों में 32 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें, यश चोपड़ा ही थे, जिनकी बदौलत आज शाहरुख को बॉलीवुड में 'किंग ऑफ रोमांस' का दर्जा दिया जाता है। यश चोपड़ा ने अपने शानदार करियर में अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक को अपनी फिल्मों में हीरो बनाया है। उन्होंने 'काला पत्थर', 'त्रिशूल', 'डर', 'वीर जारा', 'दाग', 'जोशीले', 'दीवार', 'सिलसिला' जैसी कई जबरदस्त फिल्में बनाईं। उनकी आखिरी फिल्म 'जब तक है जान' थी, जिसमें शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आई थीं।