फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ देख ठगे रह गए लोग, एमिली ब्लंट की फिल्म से पहले की निकली फिल्म

विज्ञापन
1 of 6
द गर्ल ऑन द ट्रेन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चर्चित अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की अगली फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के इंतजार के बीच नेटफ्लिक्स के ग्राहकों को इन दिनों एक नई समस्या से जूझना पड़ रहा है। ओटीटी ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक गुमनाम सी इसी नाम की फिल्म  रिलीज कर दी है और दर्शकों को फिल्म देखने के आधे-एक घंटे बाद जाकर ये पता चल पा रहा है कि ये वो हॉलीवुड फिल्म नहीं है जिस पर परिणीति की फिल्म आधारित है।
विज्ञापन

2 of 6
द गर्ल ऑन द ट्रेन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पॉला हाकिंस के लिखे उपन्यास ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ पर इसी नाम से साल 2016 में बनी हॉलीवुड फिल्म ओटीटी दर्शकों के लिए अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध रही है। इस फिल्म को अंग्रेजी में फिल्में देखने वाले तमाम दर्शकों ने पहले से देख रखा है लेकिन जब से इसके हिंदी रीमेक की जानकारी लोगों को मिलनी शुरू हुई, हिंदी सिनेमा के दर्शक इसे लेकर काफी उत्सुक रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
द गर्ल ऑन द ट्रेन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्देशक ऋभु दासगुप्ता की इस फिल्म का अब अगले महीने के आखिर में नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाला है। जैसा कि आमतौर पर होता है कि किसी फिल्म का रीमेक रिलीज होने से पहले दर्शक उसकी ओरीजनल फिल्म की तलाश भी शुरू कर देते हैं। ऐसा ही कुछ इन दिनों फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की ओरीजनल फिल्म के साथ हो रहा है। नेटफ्लिक्स के ग्राहकों के चेहरे पर चमक हाल ही में तब बढ़ गई, जब उनके पास ‘न्यू अराइवल्स’ के नोटीफिकेशन में ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की सूचना आई।

4 of 6
parineeti chopra
लोग चूंकि ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ को लेकर काफी उत्सुक हैं लिहाजा लोगों ने बिना फिल्म के कलाकारों या तकनीशियनों के नाम देखने के नेटफ्लिक्स पर ये नोटीफिकेशन आने के साथ ही फिल्म का प्ले बटन दबा दिया। मामला तब खुला जब लोगों ने इस फिल्म को आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक देख डाला और फिल्म में कहीं एमिली ब्लंट नजर ही नहीं आईं। ये फिल्म तो साल 2013 की बनी हेनरी इयान क्यूसिक, निकी एयकॉक्स, स्टीफन लैंग आदि कलाकारों की फिल्म निकली। एमिली ब्लंट वाली फिल्म देखने की उम्मीद में इसे देखते रहे लोग नेटफ्लिक्स की इस हरकत से काफी नाराज भी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
परिणीति चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के बारे में तरह तरह की जानकारियां इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं। आईएमडीबी में इसे सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों की सूची में जगह मिल चुकी है और फिल्म की लीड अदाकारा परिणीति चोपड़ा की मानें तो इस उत्सुकता को लेकर वह बेचैनी भी महसूस कर रही हैं। उन्हें यकीन है कि उनकी यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिणीति चोपड़ा - फोटो : Social Media
फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की रीमेक के रिलीज होने के बारे में परिणीति कहती हैं, “मैं रोमांचित होने के साथ-साथ बेचैन भी हूं, क्योंकि फिल्म के टीजर ने ही इसे बहुप्रतीक्षित फिल्म बना दिया है। अब मैं बस उम्मीद ही कर सकती हूं कि ट्रेलर जारी होने तथा फिल्म देखने के बाद भी लोग इस पर इतना ही प्यार बरसाएं जितना उन्होंने टीजर को प्यार दिया है।” इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक तलाकशुदा शराबी महिला की भूमिका निभा रही हैं, जो ट्रेन में सवार होती है और एक गुमशुदा व्यक्ति की तलाश को लेकर चल रही जांच-पड़ताल में उलझ जाती है।

पढ़ें: गलत जानकारी देकर ट्रोल हुए विशाल ददलानी, कहा था- लता जी ने नेहरू के लिए गाया, 'ऐ मेरे वतन के लोगों'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें