फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मेकअप के आम लड़कियों की तरह ही दिखती हैं आलिया भट्ट, तस्वीरें देख आपको भी आ जाएगा यकीन

Mon, 25 Jan 2021 02:13 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/aliaabhatt
आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे व्यस्त रहने वालीं अभिनेत्रियों में से हैं। उनके खाते में एक के बाद एक फिल्में तो हैं हीं साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट में भी वह व्यस्त रहती हैं। इन सबके साथ आलिया सोशल मीडिया के लिए भी वक्त निकाल लेती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो उनकी कई ऐसी तस्वीरें हैं जो बिना मेकअप के उन्होंने साझा की हैं। आमतौर पर ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े सितारे बगैर मेकअप के नजर नहीं आते लेकिन आलिया एकदम बिंदास है और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। तो चलिए दिखाते हैं उनकी नो मेकअप लुक की तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/aliaabhatt
आलिया अपने माता-पिता से अलग एक फ्लैट में रहती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपना ये नया घर खरीदा है। जहां वह अपनी फिल्मों से जुड़ी स्क्रिप्ट पर काम करती हैं। आलिया के घर का डेकोरेशन गौरी खान ने किया है। उन्होंने यह तस्वीर अपने घर में ली है।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/aliaabhatt
बिस्तर पर लेटे हुए आलिया की यह तस्वीर बगैर मेकअप के है। उन्होंने लेटे हुए ही सेल्फी ली और पोस्ट कर दी। सिंपल लुक में भी आलिया हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही हैं।

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/aliaabhatt
इस तस्वीर में आलिया के साथ उनके घर का नजारा भी देखा जा सकता है। टेबल पर सिर रखकर लेटी हुईं आलिया रिलैक्स मूड में हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- 'क्या अभी भी जादू में यकीन करते हैं? ओह हां मैं करती हूं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/aliaabhatt
आलिया की यह तस्वीर तब की है जब वो जंगल सफारी गई थीं। यात्रा के दौरान उनके साथ रणबीर कपूर भी थे। आलिया ने इस दौरान ग्रे कलर का टॉप पहना हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है।

शादी के बाद नताशा दलाल को देखते ही फोटोग्राफर्स ने चिल्लाया ‘भाभी-भाभी’, वरुण धवन ने कहा- ‘धीरे बोलो वो..’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें