फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Netflix पर छाए गणेश गायतोंडे और कबीर सिंह, जानें 2019 में कौन सी वेब सीरीज फिल्मों ने मारी बाजी

Mon, 30 Dec 2019 08:28 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेटफ्लिक्स - फोटो : Social Media
साल 2019 खत्म होने वाला है। ऐसे में हर कोई इस साल को अलविदा कहने में लगा हुआ है। साल के अंत में सभी इस साल का लेखा-जोखा साझा कर रहे हैं। ऐसे में नेटफ्लिक्स ने भी अपनी टॉप 10 लिस्ट जारी की है। नेटफ्लिक्स ने साल 2019 की टॉप 10 वेब सीरीज और टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में उन सीरीज और फिल्मों के नाम हैं जिन्हें इस साल सबसे ज्यादा बार देखा गया। वेब सीरीज की लिस्ट में सेक्रेड गेम्स ने बाजी मारी तो वहीं फिल्मों की लिस्ट में कबीर सिंह ने बाजी मारी।
विज्ञापन

2 of 5
वेब सीरीज - फोटो : Social Media
इन दिनों वेब सीरीज का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हर कोई नेटफ्लिक्स देखना काफी ज्यादा पसंद करता है। ऐसे में इस साल नेटफ्लिक्स पर ज्यादा कौन सी वेब सीरीज देखी गई ये जानना बेहद दिलचस्प होगा। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है सेक्रेड गेम्स का। सेक्रेड गेम्स ने तमाम हॉलीवुड वेब सीरीज को पीछे छोड़ते हुए पहली जगह बनाई है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर बार्ड ऑफ ब्लड, तीसरे नंबर पर दिल्ली क्राइम, चौथे नंबर पर सेक्स एजुकेशन और पांचवे नंबर पर लैला रही।
विज्ञापन

3 of 5
वेब सीरीज - फोटो : Social Media
वहीं इसी क्रम में छठवें नंबर पर स्ट्रैंजर थिंग्स 3, सातवें नंबर पर टाइपराइटर, आठवे नंबर पर लिटिल थिंग्स सीजन 3, नौवें नंबर पर द विचर और दसवें नंबर पर द स्पाई ने अपनी जगह बनाई है। ये सभी वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गई थीं।
 

4 of 5
कबीर सिंह का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
नेटफ्लिक्स एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए वेब सीरीज के साथ ही फिल्में भी लोग देखते हैं। नेटफ्लिक्स ने अपनी टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट भी जारी की है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कबीर सिंह का है। इसके बाद आर्टिकल 15 ने अपनी जगह बनाई है। चौथे और पांचवे नंबर पर ड्राइव और बदला रहीं। तो वहीं हाउस अरेस्ट ने अपने लिए पांचवा स्थान चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bazaar - फोटो : file photo
इसके बाद छठवें नंबर पर फिल्म अंडरग्राउंड रही। सातवें और आठवें नंबर पर चॉपस्टिक्स और बाजार फिल्म रही। तो वहीं लुका छुपी और रोमियो अकबर वॉल्टर क्रमशः नौवें और दसवें नंबर पर रहीं। ये फिल्मों और वेब सीरीज की इस आधार पर बनाई गई है कि, रिलीज के 28 दिन के अंदर इन्हें कितने ज्यादा अकाउंट से 2 मिनट से ज्यादा देखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें