छलांग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म: छलांग (12 जून 2020)
हंसल मेहता की फिल्म 'छलांग' सीधे ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजकुमार राव, नुसरत भरूचा, जीशान अली अयूब, सौरभ शुक्ला, सतीश कौशिक, इला अरुण की मुख्य भूमिकाएं थी। फिल्म में स्पोर्ट्स के महत्व के साथ साथ लैंगिक भेदभाव का मुद्दा भी उठाया गया था। इस फिल्म में थोड़ा रोमांच, रोमांस और कॉमेडी का भी डोज रहा है, लेकिन यह दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई।