राधिका आप्टे और नेटफ्लिक्स के पुराने रिश्ते
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राधिका आप्टे पर गिरी तलवार
लेकिन, इस बीच मुंबइया फिल्म इंडस्ट्री से नेटफ्लिक्स का मोहभंग होता दिख रहा है। कंपनी के सूत्रों ने बताया है कि ओटीटी पर पहले से हरी झंडी पा चुके कम से छह हिंदी फिल्मों या वेब सीरीज को नेटफ्लिक्स ने नहीं बनाने का फैसला किया है। इसमें सबसे अहम है अभिनेत्री राधिका आप्टे की वह फिल्म जिससे वह फिल्म निर्देशन में कदम रखने वाली थीं। एक और शो एक निर्माता दंपती का भी इसमें शामिल है। नेटफ्लिक्स ने इस बारे में पूछे जाने पर ये तो जानने की कोशिश की कि उनके द्वारा निरस्त किए गए किन किन शोज की जानकारी बाहर पहुंच चुकी है लेकिन राधिका आप्टे की फिल्म कैंसिल करने की कोई वजह नेटफ्लिक्स ने नहीं बताई। ओटीटी के एक बयान के मुताबिक शोज बनना, न बनना एक रूटीन प्रक्रिया है।