फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KK Death: मशहूर सिंगर केके का दिल का दौरा पड़ने से निधन, पीएम मोदी, अमित शाह समेत इन हस्तियों ने जताया दुख

Wed, 01 Jun 2022 06:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 14
केके - फोटो : सोशल मीडिया
मखमली आवाज के मालिक केके अब इस दुनिया में नहीं रहे। 53 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकाता में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि कोलकाता के नज़रूल मंच में एक संगीत कार्यक्रम में वह अचानक गिर पड़े। इसके बाद उन्हें तुरंत कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केके के अचानक निधन से फैंस के साथ बॉलीवुड जगत में भी शोक की लहर  है। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनका फेवरेट सिंगर इस दुनिया में नहीं है।
विज्ञापन

2 of 14
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी ने जताया दुख
सिंगर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर केके को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, 'केके के नाम से प्रसिद्ध गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ के असामयिक निधन से दुखी हूं। उनके गीतों ने सभी आयु वर्ग के लोगों के भावनाओं को छुआ है। हम उन्हें उनके गानों के जरिए हमेशा याद रखेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।'


 
विज्ञापन

3 of 14
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने ट्विटर पर दी श्रद्धांजलि
केक के निधन पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का दुख जताया है। अक्षय ने ट्वीट किया, 'केके के दुखद निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी और स्तब्ध हूं। यह बहुत बड़ा नुकसान है! ओम शांति।'

4 of 14
अमित शाह - फोटो : amar ujala
गृहमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
गृहमंत्री अमित शाह ने गायक को श्रद्धांजलि देने हुए ट्वीट किया, 'केके बहुत ही प्रतिभाशाली और बहुमुखी गायक थे। उनका असामयिक निधन बहुत ही दुखद और भारतीय संगीत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। अपनी प्रतिभाशाली आवाज से उन्होंने अनगिनत संगीत प्रेमियों के मन पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। शांति शांति'
 
विज्ञापन

5 of 14
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जताया दुख
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ट्विटर पर लिखा कि 'बहुमुखी गायक केके के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। उनके सदाबहार गीत हमारी यादों में हमेशा हमारे साथ रहेंगे। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले ओम शांति।'
 
विज्ञापन

6 of 14
अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- अत्यंत दुःखद खबर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया कि श्री कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) ने अपनी बेहतरीन गायकी से लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है। यूँ अचानक उनके देहावसान की खबर स्तब्ध कर देने वाली है। अत्यंत दुःखद…

केके एक प्रतिभाशाली व प्रभावशाली गायक थे, उनका जाना संगीत जगत की बहुत बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई असंभव है। ईश्वर उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति व दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। ॐ शान्ति
 
विज्ञापन

7 of 14
पीयूष गोयल - फोटो : एएनआई
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कुछ आवाजें कभी नहीं मरतीं।
 

8 of 14
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने जताया दुख
संबित पात्रा ने ट्विटर पर लिखा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी गायक केके के असामयिक निधन के बारे में जानकर स्तब्ध और व्यथित हूं। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। शांति!

9 of 14
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : सोशल मीडिया
वीरेंद्र सहवाग ने जताई संवेदना
कोलकाता में प्रदर्शन के दौरान बीमार पड़ने के बाद केके के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। जीवन कितना नाजुक है, इसका एक और अनुस्मारक। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। शांति।
 

10 of 14
राहुल वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं सिंगर और बिग बॉस कंटेस्टेंट रहे राहुल वैद्य ने भी केके के निधन पर ट्वीट किया है,  गायक केके के निधन की अभी खबर सुनी। भगवान ऐसा क्यों हो रहा है? केके सर सबसे अच्छे इंसानों में से एक केके थे। 53 साल की उम्र में उनका जाना चौंकाने वाला है।आरआईपी सर।'

11 of 14
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सचिन तेंदुलकर ने जताया दुख
सचिन तेंदुलकर ने दुख जताते हुए लिखा, 'पल' शायद इंटरनेट से पहले के कुछ 'वायरल' हिंदी गानों में से एक था। दुखद खबर... RIP केके।
 

12 of 14
shreya ghoshal - फोटो : social media
श्रेया घोषाल ने किया ट्वीट
गायक की मृत्यु की खबर से दुखी श्रेया घोषाल ने लिखा, 'मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है। सुन्न हूं। #केके क्यों! यह स्वीकार करना बहुत कठिन है! दिल टूट गया है।'
 

13 of 14
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री ने जताया दुख
निर्देशक ने लिखा, 'केके के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने मेरी पहली फिल्म का पहला गाना गाया था। तब से एक महान मित्र। इतनी जल्दी क्यों, केके, क्यों? लेकिन आप अपने पीछे प्लेलिस्ट का खजाना छोड़ गए हैं। बहुत मुश्किल रात। शांति। केके जैसे कलाकार कभी नहीं मरते।'
 
विज्ञापन

14 of 14
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू - फोटो : ANI
उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू ने दी श्रद्धांजलि
उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू ने कहा कि प्रसिद्ध गायक श्री कृष्णकुमार कुन्नाथ के आकस्मिक निधन से व्यथित हूं। अपनी भावपूर्ण आवाज और मधुर गायन के लिए जाने जाने वाले श्री केके का निधन संगीत की दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। शांति!
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें