फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स के कान पकड़कर नेहा कक्कड़ ने जड़ा जोरदार चांटा, सामने नाचते रहे भाई टोनी कक्कड़

Sun, 15 Mar 2020 07:04 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Neha Kakkar - फोटो : Social Media
अपने जबरदस्त गानों की वजह से सिंगिंग क्वीन नेहा कक्कड़ हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी नेहा काफी एक्टिव हैं। अक्सर उनके वीडियोज वायरल होते रहते हैं। अब नेहा का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक शख्स को जोरदार तमाचा जड़ देती हैं। नेहा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
neha kakkar - फोटो : social media
नेहा का ये वीडियो उनके एक फैन अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें नेहा अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर गोवा बीच वाले गाने पर टिकटॉक बनाती दिख रही हैं। वीडियो की शुरुआत नेहा टिक टॉक स्टार रियाज अली के कान पकड़े नजर आती हैं। उसके बाद वो रियाज को चाटा जड़ देती हैं और गाने पर झूमने लगती हैं और फिर वीडियो में उनके भाई टोनी कक्कड़ और बिग बॉस फेम माहिरा शर्मा भी नजर आती हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
Neha Kakkar - फोटो : Instagram
बीते दिनों नेहा कक्कड़ अपने संघर्ष को यादकर भावुक हो गई थीं।  नेहा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने अपने पुराने और नए घर की दो तस्वीरें शेयर की थीं। नेहा ने बताया था कि कैसे उन्होंने 12 साल तक संघर्ष किया। 
विज्ञापन

4 of 4
Neha Kakkar - फोटो : Instagram
नेहा कक्कड़ ने लिखा था कि, 'ये वो बंगला है जो अब हमारा है और दूसरा घर ऋषिकेश जहां मैं पैदा हुई थी। उस घर में हम एक ही कमरे में रहा करते थे। वहां मेरी मां ने एक टेबल रखा था जो कि हमारा किचन था। वो घर भी हमारा अपना नहीं था। उसके लिए हम किराया देते थे। आज जब भी मैं इसी शहर में अपने बंगले को देखती हूं तो हमेशा भावुक हो जाती हूं।' 

कोरोना वायरस से थमी बॉलीवुड की रफ्तार, लंबे समय के लिए सभी फिल्मों और सीरियल्स की रोकी शूटिंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें