फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल की तारीफ करने पर ट्रोल हुईं स्वरा, ट्रोलर्स बोले- 'आ गई नागिन जहर उगलने..'

Sun, 15 Mar 2020 07:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Swara Bhaskar, Arvind Kejriwal - फोटो : amar ujala
स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया भी देती रहती हैं। बहुत बार उन्हें अपनी पोस्ट की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा है। एक बार फिर से स्वरा भास्कर अपने ट्वीट की वजह से ट्रोल हो रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
स्वरा भास्कर काफी समय से केंद्र सरकार के सीएए और एनआरसी के फैसले का विरोध कर रही हैं। वहीं कई राजनेता भी सरकार के इस फैसले के खिलाफ बोलते रहते हैं। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएए और एनआरसी को लेकर अपने ट्विटर अकाउंट एक वीडियो साझा किया। उनका ये वीडियो दिल्ली विधानसभा से जुड़ा है, जिसकी स्वरा भास्कर ने तारीफ की और ट्रोल हो गईं। अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण में कहा था, 'अगर देश के राष्ट्रपति और गृहमंत्री ने कह दिया है कि एनआरसी आएगा तो जाहिर सी बात है, आएगा ही ना।'
विज्ञापन

3 of 5
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
उन्होंने आगे कहा कि, भगवान की दया से अभी तक कोरोना वायरस हमारे यहां इतना फैला नहीं है, लेकिन इसको लेकर हमारे देश में भी काफी चिंता है। लोगों के मन में कई सवाल है, सभी पार्टियो और नेताओं को इस पर ध्यान देना चाहिए। इस समय हमारे देश में बेरोजगारी बड़े स्तर पर बढ़ी ह़ई है, लेकिन पूरा देश 'सीएए', 'एनआरसी', 'एनपीआर' के पीछे पड़ा हुआ है। इससे देश में बेरोजगारी की समस्या का समाधान नहीं होगा हमें नागरिकता साबित करनी पड़ेगी क्यों इससे किसका फायदा होगा। इस वीडियो पर स्वरा भास्कर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उनकी तारीफ की। 
 

4 of 5
SWARA BHASKAR - फोटो : file photo
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मास्टर स्ट्रोक बहस अरविंद केजरीवाल सर ने 'सीएए', 'एनआरसी', 'एनपीआर' को प्वाइंटआउट किया और ये भी बताया कि कैसे तीनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। पूरा प्रोजेक्ट न सिर्फ मुस्लिम विरोधी है बल्कि इंसान विरोधी भी है।' स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कइयों ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया। अघोरा नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा, इसका अभी चल ही रहा है, मुंह पर उंगली रख और सो जा..। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Swara Bhaskar and Richa Chadda - फोटो : Social Media
Aman Garg ने लिखा, आ गई नागिन जहर उगलने। Drx sachin upadhyay ने स्वरा भास्कर को आंटी बोलते हुए लिखा, पब्लिक का तो पता नही लेकिन तुम्हारे खिलाफ जरूर है आंटी। इसके अलावा स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ट्रोल किया है। आपको बता दें कि स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी समय से सीएए और एनआरसी का विरोध कर रही हैं, जिसके चलते वह बहुत बार आलोचना का भी सामना कर चुकी हैं। 
 
 

पढ़ें: कोरोना वायरस से थमी बॉलीवुड की रफ्तार, लंबे समय के लिए सभी फिल्मों और सीरियल्स की रोकी शूटिंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें