फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस पर नेहा कक्कड़ का वीडियो वायरल, बोलीं- 'पहले नहीं लिया गंभीरता से, अब बचाव बेहद जरूरी'

Sat, 21 Mar 2020 02:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Neha Kakkar - फोटो : Instagram
सरकार के अलावा बॉलीवुड सितारे भी कोरोना से निपटने के लिए लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण कई वीडियो भी साझा कर चुके हैं। वहीं अब इस लिस्ट में सिनेमाजगत की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का नाम भी जुड़ गया है। नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है और लोगों से घर में रहने की अपील कर रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Neha Kakkar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो लोगों से जागरूक रहने और अफवाह से बचने की बात कह रही हैं। वीडियो में नेहा कह रही हैं- 'मैं अपने फॉलोवर्स से कहना चाहती हूं कि घर में ही रहिए। बाहर से कितनी खबरें आईं लेकिन पइसे इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इस रविवार घर पर ही रहना है। रविवार की शाम को पांच बजे जो कोरोना की रोकथाम में लगे हुए हैं उनके लिए ताली बजाएं, उनकी तारीफ करें।'
विज्ञापन

3 of 5
neha kakkar - फोटो : social media
नेहा वीडियो में आगे कह रही हैं- 'मैंने सुना है कि लोग अपने पालतू कुत्ते को बाहर निकाल रहे हैं। मैं यही कहूंगी ऐसा मत कीजिए। पालतू कुत्तों से कोरोना का कोई संबंध नहीं है। आपको कोई खतरा नहीं। उन्हें अपने घर में ही रखिए। घर में अपने लोगों के साथ मौज मस्ती करें। जो घर के बुजुर्ग हैं उनके साथ लूडो खेलिए, कैरम खेलिए और प्यार दीजिए। आगे भी कई दिनों तक ऐसा ही रहने वाला है, ऐसे में आपको साथ देना होगा। कोरोना को मैनेज कर हम उदाहरण पेश कर सकते हैं। जिन्हें हो गया है कुछ नहीं किया जा सकता, उनके लिए प्रार्थना ही की जा सकती है। जिन्हें नहीं बचाया जा सके, वे जहां हों खुश हों। यही किया जा सकता है।'  

4 of 5
भारत में कोरोना वायरस परीक्षण की व्यवस्था - फोटो : PTI
आपको बता दें, देश में आज कोरोना के 35 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 271 तक पहुंच गई है। रेलवे ने जनता कर्फ्यू के मद्देनजर रविवार को 3,700 ट्रेनों का परिचालन रद्द करने की घोषणा की है। गो एयर ने रविवार की अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं, वहीं इंडिगो महज 60 फीसदी घरेलू उड़ानों का संचालन करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। - फोटो : PTI
भारत में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को भी संबोधित किया। इसके साथ ही एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वी़डियो को ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा - 'कुछ मिनटों की सावधानी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है और कई लोगों की जान बचा सकती है।'

18 की उम्र में ही कनिका ने की थी बिजनेसमैन से शादी, 15 साल बाद लिया तलाक, इन वजहों से बटोर चुकी हैं सुर्खियां

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें