फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ ने इस एक्टर को किया प्रपोज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sat, 26 Jan 2019 08:59 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
neha kakkar - फोटो : social media
पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ बीते कई दिनों से ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली की वजह से काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। पिछले साल उनका हिमांश कोहली से ब्रेकअप हो गया है। ब्रेकअप के खुलासे के बाद वह एक शो के दौरान भावुक होकर रो भी पड़ी थीं। लेकिन वह अब ब्रेकअप के दर्द से उभरने की कोशिश कर रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
neha kakkar and ranbir kapoor - फोटो : social media
हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ ने अब बॉलीवुड के एक्टर रणबीर कपूर को प्रपोज किया है। दरअसल, इन दिनों नेहा कक्कड़ रियलिटी शो 'लिटिल चैंप्स' में जज की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में रणबीर कपूर इस शो में मेहमान बनकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह को बढ़ाया।
विज्ञापन

3 of 5
neha kakkar and ranbir kapoor - फोटो : social media
शो के दौरान नेहा कक्कड़ खुद को रोक नहीं सकीं और उन्होंने रणबीर कपूर को सबके सामने प्रपोज कर दिया। नेहा कक्कड़ ने कहा-  "मैं आपको बहुत पसंद करती हूँ और में उन लड़कियों में से हूँ, जो आपके सामने ये बात बोलने से डरती है।" उनके यह बात सुनकर रणबीर कपूर भी हंसने लगे। इसके बाद इन दोनों ने स्टेज पर डांस भी किया।
 

4 of 5
neha kakkar - फोटो : file photo
गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप की खबरों को लेकर डिप्रेशन में हैं, लेकिन अब वह इस डिप्रेशन के दौर से बाहर निकल रही हैं। हाल ही में नेहा कक्कड़ का एक फोटोशूट वीडियो भी जमकर वायरल हुआ। वीडियो नेहा ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में वह बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के साथ नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neha kakkar - फोटो : file photo
बता दें कुछ समय से नेहा डिप्रेशन से जूझ रही हैं। और यह बात उन्होंने खुद भी स्वीकार की है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था कि ...हां मैं डिप्रेशन में हूं...आप लोग सफल हुए ...दुनिया के सभी नकारात्मक लोगों की वजह से यह हुआ है। लोग मुझे मेरे जीवन का सबसे बुरा दिन देने में कामयाब हुए। नेहा और बॉलीवुड एक्टर हिमांशु कोहली काफी समय से रिलेशनशिप में थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें