फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतीक बब्बर के रिसेप्शन और साक्षी भट्ट की शादी सहित मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Sat, 26 Jan 2019 08:45 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
prateik babbar - फोटो : social media
प्रतीक बब्बर की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे सितारे
राज बब्बर और  स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर ने अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर संग सात फेरे लिए। शुक्रवार रात को उन्होंने रिसेप्शन पार्टी दी। जिसमें दोनों ने ब्लैक आउटफिट पहन रखा था। सान्या ने ब्लैक कलर का फ्लोरल ड्रेस पहना तो वहीं प्रतीक की बात करें तो वो भी बहुत हैंडसम लग रहे थे। इस रिसेप्शन में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की।

पढ़ें: प्रतीक-सान्या ने रिसेप्शन में खुलेआम किया 'किस', राज बब्बर समेत सितारों का ऐसा रहा लुक
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Bhupen Hazarika - फोटो : file photo
भूपेन हजारिका को भारत रत्न
मशहूर संगीतकार भूपेन हजारिका को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने का ऐलान किया गया है। हजारिका ने असम की संस्कृति को कला के जरिए से आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने बतौर संगीतकार के अलावा गायक, एक्टर और निर्देशक के रूप में काम किया। इसके अलावा एक्टर कादर खान को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। कादर खान का निधन बीते महीने ही हुआ है। उन्होंने करीब 200 फिल्मों में काम किया है।

पढ़ें: कादर खान समेत इन फिल्मी सितारों को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार, भूपेन हजारिका को भारत रत्न
विज्ञापन

3 of 5
Sakshi Bhatt - फोटो : instagram
मुकेश भट्ट की बेटी की शादी
निर्माता-निर्देशक मुकेश भट्ट की बेटी साक्षी भट्ट शादी के बंधन में बंध गईं। साक्षी ने मजहिर के संग सात फेरे लिए। एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। मुकेश भट्ट की शादी में कई सितारों को देखा गया जिनमें अक्षय कुमार और अनिल कपूर का नाम प्रमुख है।  

पढ़ें: आलिया की बहन की शादी में अमिताभ समेत पहुंचे ये सेलिब्रिटीज, रेखा ने लूट ली सारी महफिल

4 of 5
Manikarnika - फोटो : instagram
मणिकर्णिका की अच्छी शुरुआत
कंगना रनौत की मच अवेटेड फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी इस शुक्रवार रिलीज हो गई है। फिल्म को ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत मिली है। माना जा रहा है गणतंत्र दिवस और रविवार की छुट्टी का फिल्म को फायदा मिल सकता है और इसके कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।

पढ़ें: कंगना की 'मणिकर्णिका' का 'ठाकरे' से मुकाबला, पहले दिन इतने करोड़ का रह सकता है कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Romeo Akbar Walter - फोटो : social media
रॉ का टीजर रिलीज
सत्यमेव जयते की सफलता के बाद जॉन अब्राहम की अगली फिल्म फिल्म रॉ यानी रोमियो अकबर वॉल्टर का टीजर रिलीज कर दिया गया है। वॉयकॉम 18 ने इसका टीजर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी कर दिया है। फिल्म का निर्देशन रॉबी ग्रेवाल ने किया है। वहीं जॉन के अलावा इस फिल्म में मौनी रॉय, जैकी श्रॉफ और सिकंदर खेर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज होगी।

पढ़ें: डिजिटल रिव्यू: भारत के टीजर पर भारी है बहुरुपिये जॉन की फिल्म रॉ का ये टीजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें