फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2021: नेहा कक्कड़ ने होली से दो दिन पहले इस तरह मनाया रंगों का त्योहार, पति संग खूब मस्ती करती आईं नजर

Fri, 26 Mar 2021 05:31 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़ प्री होली पार्टी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी लगातार चर्चा में बनी रहती है। जिस तरह अचानक से इन दोनों ने 'चट मंगनी पट व्याह' किया, इसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए थे। आए दिन यह  जोड़ा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरता है। बता दें कि इस साल नेहा और रोहनप्रीत शादी के बाद पहली होली साथ में मनाएंगे। इसी बीच नेहा ने होली से दो दिन पहले अपने परिवार के साथ एक पूल पार्टी की है। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Insatagram

दरअसल, नेहा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह अपने पति रोहनप्रीत और भाई टोनी कक्कड़ समेत पूरे परिवार के साथ प्री होली करते हुए नजर आ रही हैं। देखते ही देखते नेहा का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और खूब धमाल मचा रहा है।

विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram: @rohanpreetsingh
वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा अपने पति रोहनप्रीत के साथ जमकर पूल में मस्ती कर रही हैं। साथ ही टोनी कक्कड़ ने भी पार्टी में खूब धमाल मचाते दिख रहे हैं। टोनी के नए गाने सूट तेरा टाइट ने भी पार्टी में चार चांद लगा दिए और सभी इस गाने पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं।

4 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar
इस वीडियो में नेहुप्रीत का प्यार और दोनों की काफी अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। नेहा ने वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि 'मारों पिचकारी होके लेफ्ट, होके राइट।परिवार के साथ घर पर प्री होली पार्टी फन।' नेहा का यह वीडियो और साथ में यह कैप्शन रंगों का त्योहार होली के लिए और भी ज्यादा उत्साहित कर रहा है। फैंस को भी नेहा के यह मस्ती भरे वीडियोज खूब पसंद आ रहे हैं और जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @nehakakkar
गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी च्रचित शादियों में से एक थी जिसको लेकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी उत्साहित नजर आए थे। शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हुई थीं। फिल्हाल नेहा और रोहनप्रीत इस समय अपने शादीशुदा जीवन को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। याद दिला दें नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्टूबर, 2020 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें