फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र की वो फिल्म जो पहले राजकुमार को ऑफर हुई थी, कहा था- ये रोल तो मेरा कुत्ता भी नहीं करेगा

Fri, 26 Mar 2021 04:58 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र, राजकुमार - फोटो : Instagram
हिंदी सिनेमा में बहुत से ऐसे नायाब कलाकार हुए जिन्होंने अभिनय के साथ-साथ अपनी दमदार शख्सियत से भी लोगों का दिल जीता था। इसमें दिग्गज अभिनेता राजकुमार का नाम भी शामिल है जो अपनी हाजिरजवाबी से बड़े बड़े कलाकारों का मुंह बंद कर देते थे। वैसे तो उनके कई किस्से काफी मशहूर हैं, लेकिन आज आपको बताते हैं उस किस्से के बारे में जब उन्होंने रामानंद सागर की फिल्म करने से मना किया था। साथ ही उन्होंने इनकार भी ऐसे किया था कि उनके रिश्ते हमेशा हमेशा के लिए बिगड़ गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
राज कुमार - फोटो : twitter: @Bollywoodirect
राजकुमार का अंदाज बॉलीवुड में सबसे जुदा था। सलमान खान हो या गोविंदा, धर्मेंद्र हों या फिर जीनत अमान राजकुमार के सामने जो पड़ता वो किसी के सामने कुछ भी बोलने से हिचकते नहीं थे। शायद ये ही वजह है कि इंडस्ट्री में बहुत से लोगों के साथ राजकुमार के संबंध भी बिगड़ गए थे। इसमें रामायण का निर्देशन करने वाले दिग्गज फिल्म निर्देशक रामानंद सागर का नाम भी शामिल हैं जिनकी फिल्म को राजकुमार ने बड़े कड़क अंदाज में ठुकराया था।
विज्ञापन

3 of 5
रामानंद सागर - फोटो : सोशल मीडिया
1986 में रामानंद सागर 'आंखे' नाम की फिल्म बना रहे थे। इस फिल्म में धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म पहले रामानंद ने राजकुमार को ऑफर की थी। बताया जाता है कि जब राजकुमार ने रामानंद सागर की स्क्रिप्ट सुनी तो अपने पालतू कुत्ते को आवाज लगाई थी।

4 of 5
Raj Kumar
जब राजकुमार का कुत्ता उनके सामने आया तो उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट उसे सुना दी और फिर पूछा- क्या तुम ये रोल करना चाहोगे? कुत्ते की तरफ से कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने रामानंद सागर से कहा, 'देखा ये रोल तो मेरा कुत्ता भी नहीं करना चाहेगा'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Raj Kumar
इसके बाद रामानंद उस वक्त वहां से चले गए और दोनो ने दोबारा कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया। धर्मेंद्र की ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। ये फिल्म साल 1968 में आई थी और ये धर्मेंद्र की हिट फिल्मों में से एक मानी जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें