फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल रंग के जोड़े में नेहा कक्कड़ ने जमकर किया डांस, पति रोहनप्रीत सिंह ने यूं दिया साथ

Sun, 25 Oct 2020 04:02 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : instagram/neheartanjalii
24 अक्तूबर को आखिरकार नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत शादी के बंधन में बंधन गए। राजधानी दिल्ली में एक गुरुद्वारे में उन्होंने शादी की। शादी की एक अन्य रस्म भी हुई जिसमें लाल रंग के लहंगे में नेहा कक्कड़ थीं जबकि रोहनप्रीत ने लाल और सफेद रंग की शेरवानी कैरी की।
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : instagram/neheartanjalii
शादी के कई वीडियोज सामने आए हैं जिसमें नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत जमकर डांस करते दिख रहे हैं। ये वीडियो शादी की रस्मों के बाद की हैं जिसमें नेहा अपनी धुन में थिरकती दिख रही हैं। रोहनप्रीत भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/neheartanjalii
नेहा और रोहनप्रीत के अलावा उनके कई दोस्त और परिजन आस-पास दिख रहे हैं। एक अन्य वीडियो में नेहा ने अपनी सुरीली आवाज में समां बांध दिया। वीडियो में नेहा गाना गाती दिखाई दे रही हैं। साथ ही वो बेहद भावुक भी लग रही हैं।
 

4 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/neheartanjalii
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने पहले दिल्ली में रजिस्टर्ड मैरिज की उसके बाद उन्होंने गुरुद्वारे में फेरे लिए। नेहा कक्कड़ की शादी को लेकर लंबे समय से बज था। बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत ने बहुत निजी तरीके से शादी की। समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ दोस्त शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ की शादी की तस्वीरें - फोटो : वीरल भयानी
नेहा कक्कड़ ने कोरोना काल के दौरान शादी करने का निर्णय लिया था। माना जा रहा है कि शायद इसीलिए उन्होंने अपने विवाह की जानकारी कम ही लोगों के साथ साझा की थी। उन्होंने शादी समारोह में जिन खास लोगों को आमंत्रित किया था, उनमें टीवी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया, पंजाबी गीतकार बानी संधू और जस्सी लोहका खासतौर पर मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें