फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#29YearsOfSRKGauri: शाहरुख- गौरी की शादी को पूरे हुए 29 साल, सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे बधाई

Sun, 25 Oct 2020 03:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : Twitter: @TaranaSammu
जब भी बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स का जिक्र होता है तो वो लिस्ट शाहरुख खान और गौरी के नाम के बिना अधूरी रहती है। साल 1991 में आज ही के दिन शाहरुख खान और गौरी ने शादी की थी और रविवार (25 अक्तूबर 2020) को दोनों की शादी को 29 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में सुबह से ही ट्विटर पर  #29YearsOfSRKGauri ट्रेंड कर रहा है और शाहरुख- गौरी के फैंस कपल की तस्वीरें साझा कर रहे हैं। फैंस जहां शाहरुख खान को 'किंग खान' कहते हैं तो वहीं गौरी को 'क्वीन' कहकर बधाई दे रहे हैं।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख और गौरी की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। गौरी को अपना बनाने के लिए शाहरुख खान को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था लेकिन शाहरुख ने उन सभी मुश्किलों को पार किया और आखिरकार गौरी को हमेशा के लिए अपना बना लिया। गौरी उस वक्त से शाहरुख खान के साथ हैं जब वो सिनेमा में अपना नाम बनाने के लिए जमकर मेहनत कर रहे थे। शाहरुख और गौरी के प्यार के कई किस्से भी कपल अक्सर अलग-अलग मौकों पर बता चुका है।
 
विज्ञापन

3 of 5
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख और गौरी अलग-अलग धर्म के हैं। ऐसे में कई बार इसको लेकर भी उनसे सवाल पूछे जाते हैं। कुछ वक्त पहले एक टीवी शो में शाहरुख ने कहा था, 'हमारे परिवार में हमने कभी हिंदू मुसलमान की कोई बात ही नहीं की। मेरी बीवी हिंदू हैं, मैं मुसलमान हूं और मेरे जो बच्चे हैं वो हिन्दुस्तानी हैं।' शो के दौरान एक सवाल के जवाब में शाहरुख ने  कहा था, 'कई बार, जब वो स्कूल गए तो, स्कूल में भरना पड़ता है कि धर्म क्या है। जब मेरी बेटी सुहाना छोटी थी तो उसने आकर मुझसे पूछा एक बार कि हम कौन से धर्म के हैं। तो मैंने उसमें लिखा कि हम इंडियन हैं। कोई धर्म नहीं है और होना भी नहीं चाहिए।' इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने शाहरुख की खूब तारीफ की थी।
 

4 of 5
शाहरुख खान, गौरी - फोटो : फाइल फोटो
एक तरफ जहां शाहरुख खान को पसंद करने वाले न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी हैं तो वहीं दूसरी ओर गौरी ने भी अपने दम पर अपना मुकाम हासिल किया है। गौरी इंटीरियर डिजाइनर हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। 'मन्नत' को भी खुद गौरी ने ही सजाया है। गौरी कई बार घर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कर चुकी हैं। शाहरुख- गौरी के तीन बच्चे, आर्यन, सुहाना और अबराम हैं। तीनों ही बच्चों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि कोरोना काल में शाहरुख सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहे। शाहरुख ने अलग अलग मौकों पर अलग- अलग तरीकों से कोरोना वॉरियर्स की मदद की और अब भी कर रहे हैं। वहीं बात शाहरुख खान के फिल्मी सफर की करें तो आखिरी बार अभिनेता फिल्म जीरो में नजर आए थे। फिल्म दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी, जिसमें शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी लीड रोल में थीं। उस फिल्म के बाद शाहरुख अब तक किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। 
 

पढ़ें: इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट के हुए 50 मिलियन फॉलोअर्स, कहा- 'कोई ट्रोल या पोल आपको नहीं बदल सकता है'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें