फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी पर नेहा कक्कड़ का एक और खुलासा, तस्वीर साझा कर अब बताई नई कहानी

Sat, 19 Dec 2020 02:09 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar
नेहा कक्कड़ ने बीते दिन बेबी बंप के साथ एक तस्वीर साझा कर सभी को हैरान कर दिया था। तस्वीर में उनके पति रोहनप्रीत सिंह भी नजर आए। सितारों से लेकर फैंस तक उन्हें बधाइयां देने लगे थे। अब उन्होंने एक और तस्वीर साझा की है जिसके बाद पता चला कि असल में सच्चाई क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar
शुक्रवार को नेहा एयरपोर्ट पर पति रोहनप्रीत के साथ स्पॉट हुई थीं। तब तक उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में किसी को पता नहीं चला लेकिन कुछ ही घंटे बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। कई यूजर्स ने उनकी तस्वीर देख सवाल भी खड़े किए। तो चलिए बताते हैं कि आखिर माजरा क्या है।
विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram: @rohanpreetsingh
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने जो तस्वीर पोस्ट की थी उसके साथ कैप्शन में लिखा था ‘ख्याल रखा कर’। अब पूरी कहानी इसी के इर्द गिर्द है। दरअसल यह उनके नए म्यूजिक एलबम का नाम है जिसके लिए नेहा बेबी बंप के साथ नजर आईं। कपल ने अभी तक यह कंफर्म नहीं किया है कि क्या नेहा कक्कड़ वाकई प्रेग्नेंट हैं?
 

4 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : instagram/nehakakkar
ये पहली बार नहीं है जब नेहा ने प्रमोशन के लिए ऐसा किया हो। इससे पहले आदित्य नारायण के साथ वह शो में ही शादी की बात करती दिखी थीं। यही नहीं आदित्य ने उन्हें प्रपोज किया फिर नेहा ने उसे स्वीकार किया। दोनों दूल्हा-दूल्हन के गेटअप में भी दिखे। बाद में पता चला कि उनका एक म्यूजिक एलबम आने वाला है। जब नेहा की असल में शादी हो रही थी तब काफी दिनों तक यह कन्फ्यूजन बना रहा कि वाकई उनकी शादी है या फिर यह भी प्रमोशन के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar
बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्तूबर को सात फेरे लिए हैं। दोनों की मुलाकात पहली बार 'नेहू दा व्याह' म्यूजिक एलबम के सेट पर हुई थी। इसी दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और बात आगे बढ़ी। रोहनप्रीत पहली ही बार में नेहा को बहुत क्यूट लगे थे। तो वहीं रोहन, नेहा की अच्छाई पर फिदा थे। शादी के बाद नेहा कक्कड़ हनीमून के लिए दुबई रवाना हो गई थी। जहां से उनकी कई तस्वीरें सामने आई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें