फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉफी पीते हुए शाहरुख की बेटी सुहाना खान की तस्वीरें वायरल, फैंस कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट्स

Sat, 19 Dec 2020 01:34 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान की तस्वीर वायरल - फोटो : Instagram
शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने अभी फिल्मों में एंट्री भी नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरें जबरदस्त वायरल होती हैं। उनके पोस्ट पर काफी कमेंट्स आते हैं। हाल ही में सुहाना ने इंस्टाग्राम पर कॉफी पीते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देखकर फैंस  काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram
ब्राउन आउटफिट में बटोरीं सुर्खियां
 
शाहरुख और गौरी की बिटिया सुहाना इन तस्वीरों में कॉफी पीते नजर आ रही हैं। उन्होंने एक ब्राउन रंग का आउटफिट पहना हुआ है। इसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही हैं। ये तस्वीर उनके घर के अंदर की लग रही हैं जहां सुहाना कॉफी के मजे लेते दिख रही हैं। फैंस सुहाना की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और खूब कमेंट कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुहाना खान स्टारकिड की खबरों में सबसे आगे रहती हैं। सोशल मीडिया पर सुहाना की तस्वीरें अक्सर चर्चा में आ जाती हैं। वो इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी फोटोज, वीडियो और विचार शेयर करती नजर आ जाती हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं हैं जब सुहाना अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में आई हों, इससे पहले भी वो अपनी कई फोटोज से फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा चुकी हैं।

4 of 5
सुहाना खान की तस्वीर वायरल - फोटो : Instagram
जल्द बॉलीवुड में आ सकती हैं सुहाना

कुछ समय पहले सुहाना ने सोशल मीडिया पर संजय कपूर की बेटी शनाया के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इस तस्वीर में सुहाना ब्लू टॉप और डेनिम जींस पहने नजर आई थीं। इसमें उनका लुक बेहद ही खूबसूरत लग रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान, सुहाना खान - फोटो : instagram/srkuniverse
बता दें कि सुहाना अमेरिका से पढ़ाई पूरी कर रही हैं और अपने परिवार के साथ इन दिनों यूएई में हैं। सुहाना के फिल्मों में आने की खबरें भी चर्चा में हैं। हालांकि शाहरुख का कहना है कि सुहाना पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी और तभी फिल्मों में आने का सोच सकती हैं। बता दें कि सुहाना अपने स्कूल और कॉलेज के कई प्ले में हिस्सा लेती रहती हैं और जल्द ही वो बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें