बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी चर्चा में लगातार बने हुए है। जिस तरह अचानक से इन दोनों ने 'चट मंगनी पट व्याह' किया, इसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए थे। आए दिन यह नवविवाहित जोड़ा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरता है। कभी न्यू ईयर सेलिब्रेशन तो कभी साथ में लोहड़ी मनाते हुए तस्वीरें इंटरनेट पर फैंस खूब पसंद करते हैं। इसी बीच नेहा कक्कड़ की एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।