फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का हुआ रोका! सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

Thu, 08 Oct 2020 09:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @nehakakkar @bb14kakhabri
अपनी आवाज के जादू से सभी को दीवाना बना देने वालीं सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों चर्चा में हैं। नेहा की शादी की खबरें इस समय जोरों पर हैं। हाल ही में नेहा का एक वीडियो सामने आया जिसमें वो सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि नेहा और रोहनप्रीत अक्तूबर महीने के अंत में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसी बीच अब नेहा और रोहनप्रीत की एक तस्वीर और सामने आई है जिसे उनकी रोका सेरेमनी की तस्वीर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @rohanpreetsingh
नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। नेहा अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। इस साल की शुरुआत में नेहा कक्कड़, आदित्य नारायण के संग शादी की खबरों को लेकर चर्चा में थीं हालांकि ये महज एक मजाक था। लेकिन अब लगता है कि नेहा के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है।
विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की रोका सेरेमनी की तस्वीर - फोटो : Instagram: @bb14kakhabri
दरअसल नेहा और रोहनप्रीत की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे दोनों के रोका सेरेमनी की तस्वीर बताया जा रहा है। ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर एक फैनपेज द्वारा साझा की गई है। इस तस्वीर में नेहा और रोहनप्रीत साथ बैठे नजर आ रहे हैं। नेहा के हाथ कुछ गिफ्ट्स हैं और इन दोनों के साथ रोहनप्रीत के माता पिता भी बैठे हैं। जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि ये तस्वीर दोनों के रोका सेरेमनी की तस्वीर है।
 

4 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : instagram
बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 अक्तूबर को नेहा, रोहन प्रीत सिंह के साथ दिल्ली में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। कहा जा रहा है कि इस शादी के इन्विटेशन भेजे जा चुके हैं। नेहा और रोहन प्रीत की वेडिंग सेरेमनी बेहद प्राइवेट होगी, जिसमें दोनों पक्षों के फैमिली मेंबर्स, चुनिंदा रिश्तेदार और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल होंगे। ऐसे में नेहा कक्कड़ के फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि रोहन और नेहा की पहली मुलाकात कुछ महीने पहले नेहा कक्कड़ के सॉन्ग 'आजा चल व्याह करवाएं, लॉकडाउन विच कत्त होने खर्चे' के सेट पर हुई थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। वैसे याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले भी नेहा कक्कड़ का नाम सिंगर आदित्य नारायण के साथ जोड़ा जा रहा था, हालांकि वो एक टीआरपी स्टंट के सिवा कुछ और नहीं था।

पढ़ें: उदय शंकर ने लिया वाल्ट डिज्नी छोड़ने का फैसला, उद्यमियों के साथ मिलकर करेंगे देश का भला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें