फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के गुरुद्वारे में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने रचाई शादी, पहली बार देखिए खूबसूरत WEDDING ALBUM

Sat, 24 Oct 2020 10:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Neha Kakkar Wedding - फोटो : Instagram-@nehakakkar
सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) से शादी कर ली है। ये शादी उत्तम नगर के एक गुरुद्वारे में शनिवार दोपहर हुई। शादी की रस्म के बाद पति-पत्नी एयरोसिटी स्थित होटल जे डब्ल्यू मैरियट पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के करीबी दोस्त व रिश्तेदार मौजूद थे और सभी ने दोनों को शुभकामनाएं दीं। इस खास मौके पर हम आपको दिखाते हैं नेहा और रोहनप्रीत का वेडिंग एलबम।
विज्ञापन

2 of 7
Neha Kakkar Wedding - फोटो : Instagram-@nehakakkar
शादी में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे। तस्वीरों में आप देखेंगे कि दोनों ने एक ही कलर के आउटफिट्स पहने हैं। नेहा ने जहां क्रीम कलर का लहंगा पहना है। वहीं रोहनप्रीत ने भी इसी कलर की शेरवानी पहनी है।
विज्ञापन

3 of 7
Neha Kakkar Wedding - फोटो : Instagram-@nehakakkar
दोनों की शादी से फैंस काफी खुश हैं। सभी कमेंट्स कर बधाई दे रहे हैं। नेहा और रोहनप्रीत के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही है। नेहा और रोहन की गुरुद्वारा वेडिंग के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

4 of 7
NEHA KAKKAR - फोटो : instagram
शादी से पहले नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) की हल्दी और संगीत (Neha Kakkar Sangeet) से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए।
विज्ञापन

5 of 7
NEHA KAKKAR - फोटो : instagram
नेहा कक्कड़ की शादी को लेकर लंबे समय से बज था। दोनों पहले ही सगाई कर चुके हैं। उनकी शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
NEHA KAKKAR - फोटो : instagram

नेहा कक्कड़ ने हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें साझा की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था, 'NehuPreet की हल्दी सेरेमनी।' इस तस्वीर में नेहा कक्कड़ पीली साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram: @rohanpreetsingh
नेहा ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अपने और रोहन के रिश्ते पर मुहर लगाई थी। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी जिसके कैप्शन में लिखा था- तुम मेरे हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें