फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दूजे के हुए नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह, देखें फेरों से लेकर वरमाला तक की INSIDE तस्वीरें

Sun, 25 Oct 2020 09:08 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़ की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram/ nehakakkarrahi
गायिका नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। बीते दिनों संगीत और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आई थीं। एक वीडियो में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत गुरुद्वारे में फेरे लेते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़ की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram/its_nehakakkar
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने मैचिंग ड्रेस पहनी है। फेरे के दौरान नेहा ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना है जबकि रोहनप्रीत ने पिंक शेरवानी कैरी की। तस्वीरों में कपल बिल्कुल परफेक्ट लग रहा है। उनके आस-पास रिश्तेदार और दोस्त बैठे हुए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
घोड़ी पर बैठे रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/_neheart_sakshi
एक अन्य वीडियो बरात के दैरान का है। रोहनप्रीत दूल्हा बने नजर आ रहे हैं जबकि उनके आस पास खड़े रिश्तेदार और दोस्त डांस कर रहे हैं। थोड़ी देर में रोहनप्रीत को घोड़ी पर बैठाया जाता है। कोरोना काल को देखते हुए यहां कई लोग मास्क पहने दिखे।
 

4 of 5
नेहा कक्कड़ की शादी की तस्वीरें - फोटो : वीरल भयानी
एक वीडियो में नेहा और रोहनप्रीत एक दूजे को वरमाला पहनाते दिखे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने पहले दिल्ली में रजिस्टर्ड मैरिज की उसके बाद उन्होंने गुरुद्वारे में फेरे लिए। नेहा कक्कड़ की शादी को लेकर लंबे समय से बज था। बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत ने बहुत प्राइवेट तरीके से शादी की। समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ दोस्त शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkarrahi
शादी से जुड़ी एक और सेरेमनी भी हुई, जिसमें नेहा कक्कड़ ने लाल रंग का लहंगा पहना था। लाल रंग के लहंगे में नेहा कक्कड़ बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं रोहनप्रीत ने भी लाल और सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी। नेहा और रोहनप्रीत की शादी से जुड़ी ये तस्वीरें और वीडियोज उनके फैनपेज से सोशल मीडिया पर साझा की गई हैं।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें