फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी को एक महीना पूरा, दुबई में सेलिब्रेशन के मूड में आए नजर

Wed, 25 Nov 2020 11:54 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह इन दिनों दुबई में हैं। उनकी शादी को एक महीना हो चुका है। इस मौके पर रोहनप्रीत ने नेहा को एक खास सरप्राइज दिया। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें उनका प्यार साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar
नेहा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि ‘हमारी शादी की वन मंथ की एनिवर्सिरी है। मैं रोहनप्रीत और उनके परिवार को शुक्रिया कहती हूं जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया। मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी। बहुत खुश हूं।‘
 
विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar
रोहनप्रीत ने इस मौके पर अपनी और नेहा की एक तस्वीर साझा की जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘हैलो मेरी खूबसूरत गुड़िया, जिंदगी तुम्हारे साथ बहुत खूबसूरत है। हमारी वन मंथ एनिवर्सिरी है और मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम मेरी हो। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं मेरी जिंदगी।‘
 

4 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar
बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्तूबर को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी।शादी की रस्म के बाद पति-पत्नी एयरोसिटी स्थित होटल जे डब्ल्यू मैरियट पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे। शादी के बाद नेहा और रोहनप्रीत हनीमून के लिए दुबई रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar
शादी के बाद नेहा कक्कड़ फिर से सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के 12वें सीजन में नजर आएंगी। नेहा के साथ संगीतकार विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया भी इस शो के जज रहेंगे। नेहा ने शो को लेकर कहा कि ‘एक कंटेस्टेंट से लेकर इसकी जज बनने तक का मेरा सफर यह दर्शाता है कि दुनिया में कितनी संभावनाएं हैं और यह मंच आम आदमी को कितना बड़ा मौका दे सकता है। एक जज के रूप में अपनी प्रतिक्रिया में ईमानदार और स्पष्ट रहना और उनका सही मार्गदर्शन करना, मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें