फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्ता और पगड़ी पहने ट्रेडिशनल अवतार में दिखे अमिताभ बच्चन, साथ में जया और श्वेता भी आईं नजर

Wed, 25 Nov 2020 10:43 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन, जया बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan
पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के लिए बीते मंगलवार का दिन पेशेवर और व्यक्तिगत रूप से बहुत खास रहा। इस दिन उन्होंने काम भी किया और अपने परिवार के साथ समय भी बिताया। कमाल की बात तो ये है कि इन दोनों कामों को अमिताभ ने एक साथ अंजाम दिया। मतलब ये कि अमिताभ ने अपनी पत्नी अभिनेत्री जया बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन नंदा के साथ एक प्रोजेक्ट की शूटिंग की। इस शूटिंग की कुछ तस्वीरें खुद अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, श्वेता बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते हैं। वह अपने दिनभर की जानकारी किस्तों में अपने प्रशंसकों के पास पहुंचाते रहते हैं और शाम होने पर अपना ब्लॉग भी लिखते हैं। इस ब्लॉग में वह दिनभर की अपनी सभी प्रमुख घटनाओं का उल्लेख अपने प्रशंसकों की जानकारी के लिए करते हैं।


विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram: amitabhbachchan

बीते मंगलवार को भी उन्होंने वैसा ही किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसमें उनके साथ उनकी पत्नी जया बच्चन और बेटी श्वेता नजर आ रही हैं। तीनों ने ही शूटिंग के लिए तैयारी कर रखी थी। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर के साथ अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'परिवार काम पर'। तस्वीर में तीनों कलाकार सांस्कृतिक परिधानों में नजर आए। अपने ब्लॉग में भी अमिताभ बच्चन ने कुछ और तस्वीरें साझा की हैं जिसमें सभी का पहनावा बदला हुआ नजर आया।


4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan

ब्लॉग में अमिताभ ने शूटिंग का जिक्र किया और मुश्किल परिस्थितियों में काम करने का अपना अनुभव भी बताया। अमिताभ ने बताया कि जब परिवार एक साथ काम करता है तो एकजुटता की भावना तो रहती है। साथ ही सब ठीक तरह से हो, इसके लिए सलाह और सुझाव भी दिए जाते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
अमिताभ बच्चन 78 साल के हो चुके हैं लेकिन अब भी वह हिंदी फिल्मों के सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक हैं। इस समय वह खेल पर आधारित टीवी के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन की शूटिंग कर रहे हैं। इस शो की शूटिंग कुछ ही दिनों की बाकी है। अमिताभ बच्चन की कई फिल्में भी लाइन में हैं लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी किसी फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं की है। उनकी फिल्म 'चेहरे' और 'झुंड' बनकर तैयार हैं लेकिन इसकी रिलीज का रास्ता साफ नहीं हो रहा है। वहीं, उनकी एक और बहुचर्चित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग भी बाकी है। हालांकि, अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म के लिए अपना काम खत्म कर दिया है।
 

करियर के शुरुआती दिनों में ऐसे दिखते थे टाइगर श्रॉफ, तस्वीर साझा करते हुए लिखा- ‘सब कुछ वैसा ही है बस...’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें