नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : instagram/nehakakkar
शादी के बाद नेहा कक्कड़ फिर से सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के 12वें सीजन में नजर आएंगी। नेहा के साथ संगीतकार विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया भी इस शो के जज रहेंगे। नेहा ने शो को लेकर कहा कि ‘एक कंटेस्टेंट से लेकर इसकी जज बनने तक का मेरा सफर यह दर्शाता है कि दुनिया में कितनी संभावनाएं हैं और यह मंच आम आदमी को कितना बड़ा मौका दे सकता है। एक जज के रूप में अपनी प्रतिक्रिया में ईमानदार और स्पष्ट रहना और उनका सही मार्गदर्शन करना, मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।’