फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीमून के लिए पति संग दुबई पहुंचीं नेहा कक्कड़, होटल के कमरे से शेयर की ये तस्वीर

Sun, 08 Nov 2020 12:04 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़ हनीमून - फोटो : Instagram: @rohanpreetsingh
हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं नेहा कक्कड़ (Neha Kakkad Honeymoon) हनीमून मनाने पति रोहनप्रीत संग दुबई पहुंच चुकी हैं। रोहनप्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नेहा और अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर बैठे देखा जा सकता है। एक और वीडियो में होटल के कमरे का वीडियो है जो बेहद खास है।
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़ हनीमून - फोटो : Instagram: @rohanpreetsingh
रोहनप्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से अपनी इस यात्रा का वीडियो शेयर किया है। एक वीडियो में नेहा कॉफी पीती हुई दिख रही हैं। ये वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है। इसके अलावा रोहनप्रीत ने एक और वीडियो साझा किया है और यह वीडियो बेहद खास है।
विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़ हनीमून - फोटो : Instagram: @rohanpreetsingh
रोहनप्रीत वीडियो ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है “मेरी खूबसूरत डॉल, हमेशा सुरक्षित रहो। खुश रहो।” इसके साथ ही रोहनप्रीत ने रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं। इसके बाद रोहनप्रीत सिंह ने दुबई के एक होटल के रूम का वीडियो शेयर किया है, जिसमें सफेद और लाल फूलों से हार्ट बने हुए हैं। वहीं, रूम से बाहर का व्यू काफी शानदार नजर आ रहा है। रूम को भी काफी रोमांटिक तरीके से सजाया गया है।

4 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @nehakakkar
बता दें नेहा कक्कड़ अब रोहनप्रीत सिंह की पत्नी बन गईं हैं। नेहा और रोहनप्रीत ने 24 अक्तूबर को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी की रस्म के बाद पति-पत्नी एयरोसिटी स्थित होटल जे डब्ल्यू मैरियट पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के करीबी दोस्त व रिश्तेदार मौजूद थे और सभी ने दोनों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @nehakakkar
शादी के बाद दोनों का ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा गया था, जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं थीं। ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में जमकर धमाल हुआ था। दरअसल नेहा और रोहनप्रीत की शादी की चर्चा काफी वक्त से चल रही थी। उस वक्त दोनों का गाना 'नेहू दा व्याह' भी रिलीज होने वाला था, इसलिए फैंस को लगा कि शायद यह गाने का प्रमोशन हो। लेकिन नेहा ने सच में शादी रचाकर फैंस को हैरान कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें