फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई से वापस लौटीं गौरी खान, बालकनी में बेटे अबराम को किताब पढ़ाती आईं नजर

Sun, 08 Nov 2020 11:14 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गौरी खान, अबराम - फोटो : instagram/gauri_khan8
इंडियन प्रीमियर लीग के सिलसिले में शाहरुख खान अपने परिवार के साथ दुबई में थे। शाहरुख ने अपना जन्मदिन वहीं पर सेलिब्रेट किया। इस दौरान फिल्ममेकर करण जौहर भी उनके साथ थे। शुक्रवार को गौरी खान, अबराम, करण जौहर परिवार के साथ वापस मुंबई लौट आए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गौरी खान - फोटो : instagram/gauri_khan8
मुंबई पहुंचने के बाद गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वह बेटे अबराम के साथ बालकनी में नजर आ रही हैं। इस दौरान अबराम किताब पढ़ रहे हैं। सामने समंदर का नजारा देखा जा सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : instagram/gauri_khan8
शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गई है जिसके बाद उनके पूरे परिवार ने वापस मुंबई लौटने का फैसला किया। शाहरुख और गौरी के दोनों बच्चे आर्यन और सुहाना भी वापस लौट आए हैं।

4 of 5
गौरी खान - फोटो : instagram/gaurikhan
बता दें कि गौरी ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर 13 साल पुरानी तस्वीर साझा की जिसमें उनका लुक बिल्कुल अलग नजर आया। 2007 और अब के गौरी खान के लुक पर नजर डालें तो तब भी वह उतनी ही स्टाइलिश नजर आ रही हैं। थ्रोबैक तस्वीर में गौरी ने सफेद रंग के टॉप के साथ नीले रंग की स्कर्ट पहनी है। ब्लॉन्ड हाइलाइट बाल उन पर जच रहे हैं। साथ ही ब्राउन लेदर बूट्स उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : instagram/gauri_khan8
गौरी खान ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा- ‘ओह, मुझे यह लुक याद है। इससे भी प्यार है।‘ गौरी ने जो तस्वीर साझा की है दरअसल उनके फैन पेज से पोस्ट की गई है। तस्वीर विक्रम चटवाल की शादी के दौरान की है। शादी में गौरी के साथ शाहरुख खान और करण जौहर भी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें